ePaper

Rourkela News: 10 डिग्री के नीचे पहुंचा स्मार्ट सिटी का पारा, पूरे दिन कनकनी व ठंड का दिखा असर

Updated at : 09 Jan 2025 11:27 PM (IST)
विज्ञापन
Rourkela News: 10 डिग्री के नीचे पहुंचा स्मार्ट सिटी का पारा, पूरे दिन कनकनी व ठंड का दिखा असर

Rourkela News: स्मार्ट सिटी का तापमान एक बार फिर 10 डिग्री सेल्सियस के नीच आ गया है. दिनभर कनकनी से लोग परेशान रहे.

विज्ञापन

Rourkela News: स्मार्ट सिटी का तापमान एक बार फिर 10 डिग्री सेल्सियस के नीच आ गया है. सुबह कुहासा, दिनभर कनकनी और रात को भीषण ठंड से लोग परेशान रहे. तापमान में पिछले चौबीस घंटे के अंदर लगभग दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड हुई है. वहीं ठंड की स्थिति देखकर संभावना है कि इसमें और गिरावट हो सकती है. जिसके बाद ठंड का कहर बढ़ेगा. घने कोहरे के साथ गुरुवार की सुबह हुई. पूरा शहर धुंध के साये में रहा. इस दौरान खासकर वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई.

12 बजे निकली धूप, लेकिन शीतलहर का प्रकोप रहा जारी

दिन के 12 बजे धूप निकलने के बावजूद शीतलहर के कारण लोगों को ठंड महसूस हुई. लोग दिन के समय भी गर्म कपड़ों से लदे नजर आये. यह स्थिति शाम ढलने तक देखी गयी. जिसके बाद ठंड में और बढ़त देखी गयी. मौसम विभाग के अनुसार ठंड अभी और बढ़ेगी. फिलहाल न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे है और इसमें गिरावट की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. अधिकतम तापमान की बात करें, तो इसमें लगभग एक डिग्री (.8) सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, लेकिन इसका कोई असर नहीं दिखा. सुबह से लेकर रात तक लोग ठिठुरते नजर आये.

तापमान में तीन दिनों से जारी है गिरावट

शहर के तापमान में पिछले तीन दिनों से गिरावट जारी है. जिस कारण ठंड का यह असर देखने को मिल रहा है. तीन दिन पहले और गुरुवार के तापमान में अगर 72 घंटे को मिला लें, तो करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है. वहीं अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई.

न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड

स्मार्ट सिटी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो मंगलवार को 13.9 और बुधवार को 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था. वहीं अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री और बुधवार को 26 डिग्री सेल्सियर था. गुरुवार को अधिकतम आर्द्रता 94 और न्यूनतम 45 फीसदी थी. वहीं सुबह से कोहरा छाया रहा. अगले दो दिनों तक जिले में इसी तरह का मौसम स्मार्ट सिटी में बने रहने की आशंका मौसम विभाग ने जतायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola