Rourkela News: राउरकेला के आमबागान में सेलम स्टेनलेस शॉप का हुआ शुभारंभ

Rourkela News: राउरकेला में सेलम स्टेनलेस शॉप से लोगों को उच्च-गुणवत्ता वाले स्टेनलेस स्टील के बर्तन और घरेलू सामान खरीदने का अवसर मिलेगा.
Rourkela News: ओडिशा में पहली बार, सेल के सेलम इस्पात संयंत्र ने स्टेनलेस स्टील के घरेलू उत्पादों के लिए अपने पहले खुदरा आउटलेट, सेलम स्टेनलेस शॉप का उद्घाटन किया. इस्पात सेंट्रल मार्केट, आमबगान, राउरकेला के पास स्थित इस आउटलेट का उद्घाटन राउरकेला इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी आलोक वर्मा ने किया. इस अवसर पर दीपिका महिला संघ की अध्यक्षा नम्रता वर्मा, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) तरुण मिश्रा, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) विश्वरंजन पलाई, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) अनिल कुमार, कार्यपालक निदेशक (खान) एमपी सिंह, सेलम इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक (संचालन) टीपी शिवशंकर, मुख्य महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) राजेश दासगुप्ता, प्रवती मिश्रा, रीता रानी, वंदना सिंह, डीएमएस के सभी उपाध्यक्षाएं, डीएमएस की सचिव सारिका कुमार और संयंत्र के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.
04 ग्रेड स्टेनलेस स्टील के लिए जाने जाते हैं सेलम के उत्पाद
सेलम स्टेनलेस शॉप में विभिन्न प्रकार के उत्पाद उपलब्ध होंगे, जो अपने 304 ग्रेड स्टेनलेस स्टील के लिए जाने जाते हैं, जो टिकाऊपन, सुंदर डिजाइन और गैर-विषाक्त गुणों को सुनिश्चित करते हैं. इस लॉन्च के उपलक्ष्य में, सेलम स्टेनलेस शॉप अपने सभी उत्पादों पर 25% की शुरुआती छूट दे रहा है, जिससे निवासियों को विशेष मूल्य पर उच्च-गुणवत्ता वाले स्टेनलेस स्टील के बर्तन और घरेलू सामान खरीदने का एक शानदार अवसर मिलेगा.
आरएसपी की टीम ने राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीते पदक
राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) की टीम ने जमशेदपुर में आयोजित राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2025 में पदक जीतकर राउरकेला का नाम रोशन किया है. आरएसपी के महाप्रबंधक (एमआरडी) संतोष भुइयां ने मास्टर-2, 83 किग्रा वर्ग (बेंच प्रेस) में स्वर्ण पदक जीता. आरएसपी टीम के अन्य सदस्यों ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया. प्रद्युम्न भूटिया ने मास्टर-2, 74 किग्रा वर्ग (बेंच प्रेस) में कांस्य पदक जीता, आशीष महापात्रा ने 120 किग्रा जूनियर वर्ग में रजत पदक हासिल किया, जबकि सुश्री बनानी बिश्वास ने सीनियर, 63 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता. उन्हें ‘भारत की सशक्त महिला’ चुना गया. राष्ट्रीय स्तर पर आरएसपी टीम की सराहनीय उपलब्धियां एक बार फिर संयंत्र की मजबूत खेल संस्कृति और कार्यस्थल से परे प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




