Rourkela News: नीलमणि को डीआइसी चैंपियन व नटवर को रनरअप ट्रॉफी मिली

Published by : BIPIN KUMAR YADAV Updated At : 19 Jan 2026 11:05 PM

विज्ञापन

Rourkela News: आरएसपी के उद्यानकृषि विभाग की ओर से आयोजित 58वीं वार्षिक उद्यानकृषि प्रदर्शनी में 262 पुरस्कार वितरित किये गये.

विज्ञापन

Rourkela News: राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के उद्यानकृषि विभाग की ओर से जुबिली पार्क में आयोजित 58वीं वार्षिक उद्यानकृषि प्रदर्शनी-2026 में फूल, पत्ते, फल, सब्जियां, फूलों की सजावट, गार्डन ले-आउट आदि विभिन्न श्रेणियों में 262 पुरस्कार प्रदान किये गये. समापन समारोह में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) तरुण मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे.

विजेता को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार मिला

मुख्य अतिथि ने कट फूल, गमले में लगे पौधे, फल और सब्जियों के सभी श्रेणियों में सबसे ज्यादा कुल अंक हासिल करने के लिए बी-161, सेक्टर-6 के निवासी नीलमणि परिडा को डीआइसी चैंपियन ट्रॉफी के साथ 6,000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया. उन्होंने एच- 172, सेक्टर-6 निवासी नटवर राणा को डीआइसी रनरअप ट्रॉफी के साथ 4000 रुपये का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया. सम्मानित अतिथियों ने गार्डन लेआउट और उद्यानकृषि प्रदर्शनी के तहत विभिन्न श्रेणियों के पुरस्कार प्रदान किये. नीलमणि परिडा ने कट फूल, गमले वाले पौधों और सब्जियों और फलों के सभी श्रेणियों में सबसे ज्यादा कुल अंक हासिल करने के लिए ट्रॉफी भी जीती. उन्होंने गुलदाउदी के सर्वश्रेष्ठ नमूने के फूल की ट्रॉफी भी जीती. समारोह के अन्य सम्मानित अतिथि कार्यपालक निदेशक (खान विकास, सीएमएलओ) बीके गीरि, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) अनिल कुमार, उपाध्यक्ष (दीपिका महिला संघति) रीता रानी, मुख्य महाप्रबंधक (नगर इंजीनियरिंग एवं उद्यानकृषि) बीके जोजो, महा सचिव (डीएमएस) सारिका कुमार थे. संयंत्र के कई वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में आगंतुक इस अवसर पर उपस्थित थे.

आरती स्वांई ने किंग व क्वीन ऑफ द शो दोनों ट्रॉफियां जीतीं

आरती स्वांई, बी-157, कोयल नगर ने हाइब्रिड टी रोज हेडलाइनर किस्म के सर्वश्रेष्ठ नमूने के फूल के लिए किंग ऑफ द शो और हाइब्रिड टी रोज किस्म ‘मार्चेन कोनिगिन’ के दूसरे सर्वश्रेष्ठ नमूने के फूल के लिए क्वीन ऑफ द शो दोनों ट्रॉफियां जीतीं. इस अवसर पर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया. बीके जोजो ने कार्यक्रम में सभी का स्वागत किया, जबकि उप महा प्रबंधक (उद्यानकृषि) आरजेडडीपी प्रभारी, डॉ एके बिस्वास ने धन्यवाद ज्ञापित किया. उप महा प्रबंधक (सीएसआर) टीबी टोप्पो ने कार्यक्रम के मंच संचालक थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIPIN KUMAR YADAV

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola