Rourkela News: राउरकेला-बंड़ामुंडा मुख्य मार्ग कीचड़ में हुआ तब्दील, फिसलन ने बढ़ाया जोखिम

Updated:
विज्ञापन
Rourkela News: राउरकेला-बंड़ामुंडा मुख्य मार्ग कीचड़ में हुआ तब्दील, फिसलन ने बढ़ाया जोखिम

लगातार बारिश से कीचड़ में तब्दील सड़क. | Prabhat Khabar Network

राउरकेला-बंड़ामुंडा मुख्य मार्ग पर बारिश के कारण सड़क दलदल में तब्दील हो गई है, जिससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Rourkela News: शहर में रविवार से लगातार हो रही बारिश भले ही मंगलवार को थम गयी, लेकिन इसका असर राउरकेला-बंडामुंडा मुख्य मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-320डी के निर्माण कार्य पर साफ दिखाई देने लगा है. बी सेक्टर स्थित इंस्टीट्यूट चौक से सी सेक्टर हॉस्पिटल चौक तक निर्माणाधीन सड़क पर समतलीकरण के लिए बिछाई गयी डब्ल्यूएमएम की परत दो दिनों की बारिश में दलदल में तब्दील हो गयी है. इससे इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

स्कूली बच्चों, अभिभावकों व स्थानीय लोगों को हुई परेशानीसड़क पर जगह-जगह कीचड़ और फिसलन होने से दोपहिया वाहन चालकों, साइकिल सवारों और पैदल राहगीरों के लिए आवागमन जोखिम भरा हो गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की हालत देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो यह सड़क नहीं, बल्कि खेत हो, जहां मिट्टी का साम्राज्य हो. इसी मार्ग पर सी सेक्टर के समीप एक विद्यालय भी स्थित है. ऐसे में सोमवार और मंगलवार सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने आने वाले अभिभावकों, ऑटो और टेंपो चालकों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.

डब्ल्यूएमएम में गिट्टी की अपेक्षा डस्ट की मात्रा अधिक होने का लगाया आरोपस्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क पर बिछायी गयी डब्ल्यूएमएम में गिट्टी की अपेक्षा डस्ट की मात्रा अधिक होने के कारण बारिश होते ही पूरी परत दलदल में बदल गयी. उनका कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, ताकि बारिश के दौरान इस तरह की समस्या उत्पन्न न हो.

वहीं निर्माण कार्य की निगरानी कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि बुधवार सुबह से सुधार कार्य किया जायेगा, जिन स्थानों पर डब्ल्यूएमएम की परत बारिश के कारण पूरी तरह गीली हो गयी थी, वहां 40 एमएम, 20 एमएम और 10 एमएम आकार के मेटल की नयी परत बिछायी जायेगी, ताकि सड़क को दोबारा मजबूत बनाया जा सके और लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके.


विज्ञापन
Bipin Kumar Yadav

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola