सर्किट हाउस कांड : अवैध हथियार, बालू-गौ तस्करी और वसूली में अपराध का लिंक खोज रही पुलिस

Updated:
विज्ञापन

सर्किट हाउस जहां से बरामद हुये थे हथियार.

राउरकेला सर्किट हाउस कांड के आरोपी अब अवैध हथियारों, गौ/बालू तस्करी और वसूली से जुड़े पाए जा रहे हैं. पुलिस अपराध के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है, जिसमें मददगारों और लाभुकों की पहचान की जा रही है.

विज्ञापन

राउरकेला : सर्किट हाउस कांड के आरोपियों के लिंक अवैध हथियारों से लेकर गौ और बालू की तस्करी के साथ ही वसूली तक से जुड़ रहे हैं. लिहाजा अपराध के सभी पहलुओं की बारीकी से पुलिस जांच कर रही है. वहीं आरोपियों के रहने, खाने-पीने का खर्च वहन करनेवालों को भी पुलिस स्कैन कर रही हैं. पुलिस सभी तथ्यों को खंगाल रही है, ताकि हर उस शख्स को जांच के दायरे में लाया जा सके, जो इस सिंडिकेट का हिस्सा और लाभुक था.

विज्ञापन

वाहन उपलब्ध कराने के बदले क्या सुविधाएं दी गयीं, जांच जारी

जिस वाहन को पुलिस ने जब्त किया है वह करीब बीस लाख रुपये से अधिक का है. इसका रजिस्ट्रेशन मो मोमिन के नाम से है और उसका भांजा शोएब है, जिससे पुलिस ने पूछताछ की है. आरोपियों को वित्तीय मदद पहुंचाने के पीछे मददगारों का क्या मकसद था और इसके एवज में क्या-क्या काम कराये गये हैं, इसकी जांच भी पुलिस कर रही है.

बढ़ सकती है गिरफ्तारियों की संख्या

वारदात में जिस तरह से पुलिस एक्शन मोड में दिख रही है, उससे संभावना है कि गिरफ्तारियों की संख्या बढ़ सकती है. अभी कई चेहरे सामने आने बाकी हैं, जो पर्दे के पीछे से आरोपियों को मदद पहुंचा रहे थे. उनके इरादों को भी स्कैन किया जा रहा है. अब तक पुलिस ने इस मामले में नौ गिरफ्तारियां की हैं. सभी को अदालत में पेश किया जा चुका है.

प्रकाश पासवान को पहले ही पूछताछ के लिए बुला चुकी है पुलिस

शीर्ष पुलिस सूत्रों के अनुसार, राउरकेला महानगर निगम में सांसद प्रतिनिधि प्रकाश पासवान को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है. लेकिन अभी तक प्रकाश आये नहीं है. लिहाजा उनकी तलाश तेज कर दी गयी है. पुलिस की अलग-अलग टीमें खोजबीन में लगी हुई है. कई ऐसे सवाल हैं, जिनके जवाब पुलिस को चाहिए और उसके लिए प्रकाश को बुलाया गया था.

हालिया अर्जित संपत्तियों की भी हो जांच

अलग-अलग राजनीतिक दलों की ओर से मामले में लगातार सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है. इसमें यह मांग भी शामिल है कि बगैर आय के स्रोत आरोपियों द्वारा जो हालिया संपत्ति अर्जित की गयी है, वह कहां से आयी. इसे स्कैन करने की भी मांग हो रही है.

क्वार्टर सील करने पहु‍ंची आरएसपी की टीम.
क्वार्टर सील करने पहु‍ंची आरएसपी की टीम.

प्रकाश पासवान को आवंटित क्वार्टर सील

सेक्टर-21 स्थित बी-1 क्वार्टर को राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) प्रबंधन ने सोमवार को सील करने के बाद अपने कब्जे में ले लिया है. यह क्वार्टर बीइंग ह्यूमन नामक संस्था को पिछले साल आवंटित किया गया था. आरएसपी के अनुसार संस्था के अध्यक्ष प्रकाश पासवान हैं. आरएसपी का कहना है कि 12 अगस्त को जांच में पता चला कि आवंटन शर्तों का उल्लंघन कर क्वार्टर का विस्तार किया जा रहा है, जिसके बाद नोटिस दिया गया था. सोमवार को यह आवंटन रद्द कर दिया गया है. हालांकि इस कार्रवाई का सर्किट हाउस कांड से किसी तरह का लेना-देना नहीं है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola