ओडिशा की महिला पर्वतारोहियों ने माउंट यूनाम फतह कर लहराया तिरंगा

Updated:
विज्ञापन

ओडिशा की महिला पर्वतारोहियों ने हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्थित माउंड यूनाम फतह किया.

ओडिशा की 11 महिला पर्वतारोहियों के समूह ने हिमाचल प्रदेश के माउंट यूनाम पर चढ़ाई की. खराब मौसम के बावजूद, 5 सदस्यों ने 20,100 फीट की ऊंचाई पर स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया.

विज्ञापन

भुवनेश्वर : ओडिशा की महिला पर्वतारोहियों ने हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्थित माउंड यूनाम फतह कर स्वतंत्रता दिवस पर 20,100 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया है. उनकी इस उपलब्धि पर सोमवार को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है.

विज्ञापन

ओडिशा के युवाओं का साहस दिखाने के लिए शुरू किया था अभियान

आशा और संकेत की संयुक्त पहल पर 11 युवतियों के एक समूह ने माउंट यूनाम पर चढ़ाई करने और ओडिशा के युवाओं का साहस और दृढ़ संकल्प दिखाने के लिए यह अभियान शुरू किया था. हालांकि, शुरुआत में सभी 11 पर्वतारोहियों ने अभियान शुरू किया, लेकिन खराब मौसम और पहाड़ों की मुश्किल परिस्थितियों के कारण उनमें से केवल पांच ही 20,100 फीट की ऊंचाई पर स्थित शिखर तक सफलतापूर्वक पहुंच पायीं. सफल पर्वतारोहियों ने स्वतंत्रता दिवस पर पहाड़ पर गर्व के साथ तिरंगा फहराया, जो ओडिशा के लिए एक यादगार उपलब्धि थी.

ओडिशा की महिला पर्वतारोहियों ने हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्थित माउंड यूनाम फतह किया.
ओडिशा की महिला पर्वतारोहियों ने हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्थित माउंड यूनाम फतह किया.

मुख्यमंत्री ने ‘नारी शक्ति’ के जज्बे का सशक्त प्रमाण बताया

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से महिला पर्वतारोहियों के इस उल्लेखनीय उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे ‘नारी शक्ति’ के जज्बे का सशक्त प्रमाण बताया. उन्होंने कहा - साहस, दृढ़ता और संकल्प के साथ इन पर्वतारोहियों ने साबित कर दिया है कि कोई भी चुनौती इतनी बड़ी नहीं है. कोई भी ऊंचाई ऐसी नहीं है, जिसे हासिल न किया जा सके. माझी ने कहा - महिला पर्वतारोहियों की यह उपलब्धि ओडिशा के साथ-साथ पूरे देश के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि उनकी सफलता बेटियों और युवा महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ बड़े सपने देखने, उत्कृष्टता हासिल करने और नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रेरित करेगी.

विधानसभा अध्यक्ष ने टीम को किया सम्मानित

ओडिशा की विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने पर्वतारोहियों को उनके सरकारी आवास पर सम्मानित किया. उन्होंने टीम के दृढ़ संकल्प की तारीफ की और पर्वतारोहियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके भविष्य के अभियानों के लिए शुभकामनाएं दीं. स्पीकर ने कहा कि यह अभियान सिर्फ पहाड़ पर चढ़ना नहीं था, बल्कि ओडिशा की युवा पीढ़ी के अटूट साहस, दृढ़ संकल्प और जज्बे की मिसाल थी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola