Pension News: पेंशन के लिए 2KM घुटनों के बल चलकर पंचायत कार्यालय पहुंची बुजुर्ग महिला, VIDEO वायरल

Pension News
Pension News: ओडिशा के क्योंझर जिले में 70 वर्षीय एक महिला के वृद्धावस्था पेंशन लेने के लिए अपने घर से पंचायत कार्यालय तक लगभग दो किलोमीटर तक घुटनों के बल चलकर पहुंचने का मामला सामने आया है. क्योंझर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का गृह जिला है.
Pension News: बीमार बुजुर्ग महिला की पहचान पथुरी देहुरी के रूप में हुई है, जो रायसुआं ग्राम पंचायत की निवासी है और चल नहीं सकतीं. गांव की सड़क पर घुटनों के बल रेंगते हुए देहुरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. रायसुआं ग्राम पंचायत के सरपंच बागुन चंपिया ने बताया कि उन्होंने टेलीविजन पर सड़क पर घुटनों के बल जाती हुई वृद्ध महिला की खबर और अखबारों में उसकी तस्वीरें देखने के बाद प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया. सरपंच ने कहा, मैंने गांव वालों से भी यह पता लगाया है कि महिला अपनी उम्र से संबंधित बीमारी के कारण ठीक से चल नहीं पाती है.
Pension News: मुख्यमंत्री के गृह जिले की रहने वाली है महिला
राज्य सरकार ने इससे पहले अधिकारियों को बुजुर्ग और दिव्यांग लाभार्थियों की पेंशन उनके घर तक पहुंचाने का निर्देश जारी किया था. हालांकि, देहुरी ने कहा कि एक पंचायत अधिकारी ने उन्हें मासिक पेंशन लेने के लिए कार्यालय जाने के लिए कहा था और शनिवार को उन्हें वहां पहुंचने के लिए घुटनों के बल रेंग कर जाना पड़ा. ग्रामीणों के अनुसार महिला की उम्र 70 वर्ष है और उसके पास वहां पहुंचने के लिए कोई अन्य विकल्प नहीं था. संबंधित ग्राम पंचायत ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के गृह जिले क्योंझर के तेलकोई ब्लॉक के अंतर्गत आती है.
हर महीने देहुरी के घर जाकर वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान करने का निर्देश
तेलकोई प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) गीता मुर्मू ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन पहले देहुरी के बैंक खात��� में भेजी जाती थी. हालांकि, जब देहुरी बीमार हो गईं और बैंक जाने में असमर्थता जताई तो स्थानीय प्रशासन ने उन्हें उनके घर जाकर पेंशन का भुगतान करना शुरू कर दिया है. बीडीओ के मुताबिक, अब पंचायत अधिकारी को हर महीने देहुरी के घर जाकर वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान करने के लिए कहा गया है. उन्होंने बताया कि उसे व्हीलचेयर भी मुहैया कराई गई है. रायसुआं के सरपंच ने कहा कि नागरिक आपूर्ति सहायक देहुरी को उनके घर पर ही राशन उपलब्ध कराएंगे. ओडिशा सरकार मधु बाबू पेंशन योजना और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना जैसी योजनाओं के तहत 42 लाख बुजुर्गों को पेंशन प्रदान करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










