ePaper

Rourkela News: पानपोष स्पोर्ट्स हॉस्टल ने सेल हॉकी अकादमी को 3-1 से हराया

Updated at : 29 Aug 2025 11:53 PM (IST)
विज्ञापन
Rourkela News: पानपोष स्पोर्ट्स हॉस्टल ने सेल हॉकी अकादमी को 3-1 से हराया

Rourkela News: आरएसपी की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदर्शनी मैच बीजू पटनायक हॉकी स्टेडियम में खेला गया.

विज्ञापन

Rourkela News: राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) की ओर से शुक्रवार को बीजू पटनायक हॉकी स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया. कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) तरुण मिश्र कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे. इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (नगर अभियांत्रिकी एवं बागवानी) बीके जोजो तथा संयंत्र एवं हॉकी छात्रावास पानपोष के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे. गणमान्यों ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की, जिनकी जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनायी जा रही है.

मेजर ध्यानचंद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

मेजर ध्यानचंद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री मिश्र ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल सितारों के विकास में आरएसपी के योगदान पर प्रकाश डाला. उन्होंने आरएसपी द्वारा खिलाड़ियों के भत्तों और पुरस्कार राशि में कई गुना वृद्धि के बारे में विस्तार से बताया, जिसकी खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए 35 वर्षों के बाद समीक्षा की गयी है. इस अवसर पर सेल हॉकी अकादमी और हॉकी हॉस्टल पानपोष के बीच एक प्रदर्शनी मैच खेला गया. मैत्रीपूर्ण मैच में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का परिचय मुख्य अतिथि और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से कराया गया. हॉकी हॉस्टल पानपोष ने सेल हॉकी अकादमी को 3-1 से हराया.

उपस्थित लोगों को फिट इंडिया शपथ दिलायी गयी

कार्यक्रम के दौरान, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) ने भारतीय जूनियर टीम के पूर्व कप्तान और सेल हॉकी अकादमी के दीर्घकालिक कोच ओलिंपियन पीटर तिर्की को सम्मानित किया. मैच के औपचारिक उद्घाटन से पहले राष्ट्रगान गाया गया और उसके बाद फिट इंडिया शपथ दिलायी गयी. इस अवसर पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल अधिकारियों को प्रतीक चिह्न व उपहारों से सम्मानित किया गया. प्रारंभ में, महाप्रबंधक (नगर सेवाएं सीए, भूमि, प्रशासन एवं क्रीड़ा) एके साबत ने स्वागत भाषण दिया. उप प्रबंधक (खेल) रघु पाढ़ी ने खेल विभाग की टीम के साथ कार्यक्रम का समन्वयन किया. सिलिकॉन स्टील मिल विभाग के अनिल मलिक ने कार्यक्रम का मंच संचालन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIPIN KUMAR YADAV

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR YADAV

BIPIN KUMAR YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola