Rourkela News: ओजीओएम की एचइएमएम फ्लीट में एलएनजी के इस्तेमाल की तलाशेंगे संभावनाएं
Published by : BIPIN KUMAR YADAV Updated At : 04 Apr 2026 11:59 PM
Rourkela News: सेल की ओजीओएम ने गेल गैस लिमिटेड के साथ एचइएमएम फ्लीट में एलएनजी के इस्तेमाल को लेकर रणनीतिक समझौता किया है.
Rourkela News: टिकाऊ माइनिंग और कार्बन फुटप्रिंट कम करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए सेल की ओडिशा ग्रुप ऑफ माइंस (ओजीओएम) ने गेल गैस लिमिटेड के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है. इस एमओयू का इसका मकसद अपनी हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी (एचइएमएम) में वैकल्पिक ईंधन के तौर पर लिक्विफाइड नेचुरल गैस (एलएनजी) के इस्तेमाल की संभावनाएं तलाशना है. ओजीओएम की ओर से शनिवार को विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी गयी है.
दोनों कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित
राउरकेला के माइंस डिपार्टमेंट में ओजीओएम (सीएमएलओ, सेल) और गेल गैस लिमिटेड के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया. इस समझौता ज्ञापन पर राउरकेला स्टील प्लांट के कार्यपालक निदेशक (खान, ओजीओएम, सीएमएलओ) एमपी सिंह और कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) अनिल कुमार की मौजूदगी में हस्ताक्षर किये गये. इस मौके पर मुख्य महाप्रबंधक (अनुरक्षण) बोलानी ओर्स माइंस और ओजीओए के कामकाज से जुड़े अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे. गेल गैस लिमिटेड की ओर से मुख्य महाप्रबंधक (विपणन) एम जफर खान, महाप्रबंधक (सीजीडी) आशीष मित्तल, महाप्रबंधक और ओआइसी (राउरकेला) जी अंखैया और वरिष्ठ विपणन अधिकारी कानी बालन ने प्रतिनिधित्व किया.
डीजल की खपत कम करना, ईंधन की दक्षता बढ़ाना है मकसद
इस पहल का मकसद डीजल की खपत को कम करना, ईंधन की दक्षता को बढ़ाना और पर्यावरण के अनुकूल कामकाज को बढ़ावा देना है. यह सेल के हरित खनन के तरीकों को अपनाने के विजन के अनुरूप है. यह समझौता ज्ञापन ओजीओएम और गेल गैस लिमिटेड के बीच सहयोग के लिए एक ढांचा तैयार करता है. इसका उद्देश्य ओजीओएम के लॉजिस्टिक्स और माइनिंग फ्लीट के लिए एलएनजी को एक स्वच्छ और अधिक कुशल ईंधन के तौर पर इस्तेमाल करने की व्यावहारिकता और उसके एकीकरण की संभावनाएं तलाशना है. इससे ओजीओएम को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार माइनिंग के तरीकों को मजबूत करने और अपनाने में मदद मिलेगी, जिससे सेल के स्थिरता लक्ष्यों को हासिल करने में भी योगदान मिलेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










