Odisha Swearing: मोहन माझी बने ओडिशा के नये मुख्यमंत्री, केवी सिंह देव और प्रभाती परिदा ने डिप्टी सीएम की शपथ ली
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 12 Jun 2024 6:25 PM
Swearing-in ceremony of Mohan Charan Majhi
Odisha Swearing: आदिवासी नेता और चार बार के विधायक मोहन चरण माझी ने बुधवार को ओडिशा के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री शामिल हुए.
Odisha Swearing: मोहन चरण माझी के अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पटनागढ़ से विधायक केवी सिंह देव तथा निमापारा विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बनीं प्रभाती परिदा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. जनता मैदान में राज्यपाल रघुवर दास ने सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
माझी ने क्योंझर से दर्ज की जीत
पिछली विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक रहे माझी हाल में हुए विधानसभा चुनाव में चौथी बार विधानसभा के लिए चुने गए. उन्होंने क्योंझर विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की. यह पहली बार है कि जब ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनी है.
माझी के शपथ ग्रहण में शामिल हुए पीएम मोदी
ओडिशा के नये मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के अलावा भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, भूपेन्द्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान, जुएल ओराम, अश्विनी वैष्णव और अन्य शामिल हुए. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश, गोवा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, असम, गुजरात, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड सहित भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी उपस्थित थे. समारोह में ओडिशा के निवर्तमान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी शामिल हुए.
बीजेडी का 24 साल पुराना शासन समाप्त
भाजपा को पहली बार ओडिशा में स्पष्ट जनादेश मिला जिससे बीजू जनता दल (बीजद) का 24 साल पुराना शासन खत्म हो गया. राज्य की 147 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 78 सीट हासिल करके सत्ता में आई, जबकि पटनायक के नेतृत्व वाली बीजद को 51, कांग्रेस को 14, माकपा को एक सीट मिली तथा तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे.
मोहन माझी के परिवार में खुशी की लहर
मोहन चरण माझी के ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री बनने पर परिवार में जश्न का माहौल है. माझी के परिवार के सदस्यों के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं है, क्योंकि उनमें से किसी ने कभी नहीं सोचा था कि वह ओडिशा के मुख्यमंत्री बनेंगे. मोहन की मां, पत्नी और दो बेटे भुवनेश्वर में सरकारी आवास में रहते हैं. मंगलवार को जब माझी को नया मुख्यमंत्री घोषित किया गया तो उनका परिवार आश्चर्यचकित रह गया. उन्हें सबसे पहले स्थानीय समाचार चैनलों से उनके मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने की जानकारी मिली. उस क्षण तक वे पूरी तरह से इस निर्णय से अनजान थे. मोहन माझी की पत्नी प्रियंका ने कहा, मैनें कभी नहीं सोचा था कि वो (मोहन) मुख्यमंत्री बनेंगे। मुझे ये तो उम्मीद थी कि उन्हें नए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंत्रिमंडल में मंत्री पद मिलेगा. लेकिन यह मेरे और मेरे परिवार के लिए एक चौंका देने वाला था.
Also Read: Odisha New Chief Minister: कौन हैं मोहन माझी? सरपंच से ओडिशा के मुख्यमंत्री तक का सफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










