Rourkela News : 23 महीनों में 158 नाबालिग बच्चियों व महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले दर्ज

Published by : SUNIL KUMAR JSR Updated At : 23 Dec 2025 11:45 PM

विज्ञापन

औसतन हर महीने सात नाबालिग लड़कियां और महिलाएं दुष्कर्म की शिकार होती हैं

विज्ञापन

Rourkela News : आदिवासी बहुल सुंदरगढ़ जिले में नाबालिग लड़कियां और महिलाएं असुरक्षित हैं. दूर-दराज के ब्लॉक में स्थिति और भी खराब है. दुष्कर्म व सामूहिक दुष्कर्म के अपराध के लिए सख्त सजा के बावजूद ऐसी घटनाएं कम होने के बजाय दिन-ब-दिन बढ़ रही हैं. राउरकेला पुलिस जिला में पिछले 23 महीनों (जनवरी 2024 से नवंबर 2025) में 158 नाबालिग लड़कियों और महिलाओं के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज हुई है. औसतन हर महीने सात नाबालिग लड़कियां और महिलाएं दुष्कर्म की शिकार होती हैं. राउरकेला पुलिस जिले में 24 थाना हैं. वर्ष 2024 में अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में 95 केस दर्ज किये गये. इनमें से 63 केस नाबालिगों के और 32 केस महिलाओं के हैं. इस तरह नवंबर 2025 तक 63 दुष्कर्म व सामूहिक दुष्कर्म केस रजिस्टर हो चुके हैं. राउरकेला पुलिस जिला मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार राउरकेला पुलिस जिला के ब्राह्मणीतरंग, लहुणीपाड़ा और रघुनाथपाली में सबसे ज़्यादा 50 नाबालिगों और 13 महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुआ है. 2024 में सबसे ज़्यादा नाबालिगों के दुष्कर्म केस ब्राह्मणीतरंग पुलिस स्टेशन में दर्ज हुए. दूसरे नंबर पर राउरकेला शहर का रघुनाथपाली थाना है. प्लांटसाइट और उदितनगर थाना में छह-छह रेप केस और सेक्टर-7, बणई, बिसरा और लाठीकटा थाना में तीन-तीन केस रजिस्टर हुए. इसी तरह 2024 में महिलाओं के रेप के 32 केस में से सबसे ज़्यादा केस लहुणीपाड़ा पुलिस स्टेशन में रजिस्टर हुए, जहां 7 केस रजिस्टर हुए.रघुनाथपाली, झीरपानी पुलिस स्टेशन में 3-3 केस, उदितनगर, बिसरा और लाठीकटा पुलिस स्टेशनों में 2-2 केस. 2025 में नाबालिगों के रेप के 50 मामलों में से सबसे ज़्यादा मामले ब्राह्मणीतरंग, प्लांटसाइट और टांगरपाली पुलिस स्टेशनों में दर्ज किए गये. प्लांट साइट में 7 मामले, ब्राह्मणी तरंग और टांगरपाली में 6-6 मामले दर्ज किये गये. रघुनाथपाली, कोइडा और के बलांग पुलिस स्टेशनों में 3-3 मामले दर्ज किये गये. बिसरा पुलिस स्टेशन में छह मामले दर्ज किये गये, जबकि टिकायतपल्ली, झीरपानी, लहुणीपाड़ा, चांदीपोष, लाठीकटा और बणई पुलिस स्टेशनों में भी नाबालिग लड़कियों के रेप के मामले दर्ज किये गये हैं. महिला रेप के 13 मामलों में से सबसे ज़्यादा 6 मामले बिसरा पुलिस स्टेशन में हैं. लहुणीपाड़ा में तीन मामले दर्ज किये गये हैं, और रघुनाथपल्ली, ब्राह्मणीतरंग, लाठीकटा और महिला पुलिस स्टेशन में महिला बलात्कार का एक-एक मामला दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL KUMAR JSR

लेखक के बारे में

By SUNIL KUMAR JSR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola