Sambalpur News: विकसित एवं उत्कर्ष ओडिशा के गठन को हमारी सरकार प्रतिबद्ध

Updated:
विज्ञापन
Sambalpur News: विकसित एवं उत्कर्ष ओडिशा के गठन को हमारी सरकार प्रतिबद्ध

Sambalpur News: पंचायतीराज मंत्री ने बामड़ा में अमृत सरोवर समेत विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया. उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनायीं.

विज्ञापन

Sambalpur News: ओडिशा सरकार के पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री रवि नारायण नायक ने शनिवार को बामड़ा एवं कुचिंडा प्रखंड में अमृत सरोवर योजना समेत विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इस अवसर पर मंत्री श्री नायक ने कहा कि ये परियोजनाएं अंचल के लोगों का जीवन आसान बनाने में सहायक साबित होंगी. विकसित ओडिशा एवं उत्कर्ष ओडिशा के गठन को लेकर हमारी सरकार दृढ़ संकल्प है.

20 लाभुकों को प्रदान किया राशन कार्ड

मंत्री श्री नायक शनिवार सुबह 6:00 बजे राज्यरानी एक्सप्रेस से बामड़ा पहुंचे. ब्लॉक परिसर में सुबह 8:00 बजे बामड़ा बीडीओ पुष्पक प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित विशेष कार्यक्रम में उन्होंने वसुंधरा योजना में 86 भूमिहीनों को पट्टा, 81 लाभुकों को जंगल जमीन का पट्टा, मनरेगा के तहत 150 श्रमिकों को जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री खाद्य सुरक्षा योजना में 20 लाभुकों को राशन कार्ड प्रदान किया. मौके पर बामड़ा तहसीलदार दिलीप प्रधान, कुचिंडा एसडीएम गौरवमय प्रधान, ब्लॉक चेयरमैन पिंकी धुरुआ, वाइस चेयरमैन संजय दास, सांसद व विधायक प्रतिनिधि समेत ग्रामीण मौजूद थे.

केछुपानी में 17 पंचायतों के लिए 51 अमृत सरोवर का शिलान्यास

मंत्री नायक ने सुबह 9:00 बजे केछुपानी गांव में प्रखंड की 17 पंचायतों के लिए 51 अमृत सरोवर का शिलान्यास किया. सुबह 9:30 बजे केसाईबहाल में 17 ग्राम पंचायत स्तरीय भवनों के लिए शिलान्यास किया. डब्ल्यूइओ मनोज सतपथी और अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम संचालन किया. सुबह साढ़े 10:00 बजे कुचिंडा प्रखंड अड्डाबहाल गांव में बीडीओ जयंत साहू की अध्यक्षता में विकसित ग्राम विकसित ओडिशा योजना के तहत 17 पंचायतों के लिए 68 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना में 19 परियोजनाओं का शिलान्यास किया. 11:30 बजे तेलीतिलेईमाल गांव में 51 अमृत सरोवर और 17 पंचायत भवनों का शिलान्यास किया. सभी कार्यक्रमों में कुचिंडा एसडीएम गौरवमय प्रधान उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bipin Kumar Yadav

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola