ePaper

Sambalpur News: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिराेह के आठ सदस्य गिरफ्तार, 31 बाइक जब्त

Updated at : 25 Aug 2025 11:47 PM (IST)
विज्ञापन
Sambalpur News: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिराेह के आठ सदस्य गिरफ्तार, 31 बाइक जब्त

Sambalpur News: बरगढ़ की पुलिस टीम ने छत्तीसगढ़ और अंबाभाना थाना क्षेत्र में छापेमारी कर बाइक चोर गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Sambalpur News: बरगढ़ पुलिस जिला की झारबंध पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के आठ आरोपियों काे गिरफ्तार किया है. उनके पास से चोरी की 31 बाइक जब्त की गयी है. गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार को कोर्ट चालान करने के बाद जेल भेज दिया गया है.आरोपी कई अन्य आपराधिक मामलों में भी संलिप्त पाये गये हैं.

कपाटी निवासी की शिकायत पर पुलिस टीम हुई सक्रिय

13 अगस्त की रात 11.25 बजे झारबंध थाना अंचल के कपाटी निवासी पूर्ण चंद्र पटेल ने लिखित शिकायत की थी कि 12/13 अगस्त की रात उन्होंने अपनी हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक अपने घर के सामने खड़ी की थी. रात 2:00 बजे बाहर निकला तो मोटरसाइकिल गायब पाया. शिकायत के बाद झारबंध पुलिस टीम ने जांच शुरू की. इसमें प्रदीप भोई, ग्राम झिटिकी, थाना-पाइकमाल, जिला-बरगढ़ और लुकेश्वर पटेल, ग्राम डभरा, थाना-बरमकेला, जिला-सारंगढ़, बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़) के पास से चोरी गयी मोटरसाइकिल को बरामद किया. पकड़े गये लोगों से पूछताछ में एक बड़े अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह की संलिप्तता का पता चला. इसके बाद बरगढ़ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गयी और उसे तुरंत छत्तीसगढ़ र अंबाभाना थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भेजा गया. टीम ने कई छापे मारी कर 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 31 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं.

गिरफ्तार आरोपी

1. मनीष श्रीवाश (45), निवासी बरमकेला (कोडापारा, इंद्रा चौक), थाना- बरमकेला, जिला- सारंगढ़, बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़ ).2. महेंद्र बैष्णव उर्फ महाराज (30), निवासी ग्राम बेहेरापाली, डाकघर- टाडा, थाना- सरायपाली, जिला- महासमुंद (छ.ग.).

3. लुकेश्वर पटेल (34), पुत्र रामभरोस पटेल, निवासी ग्राम डभरा, थाना- बारमकेला, जिला- सारंगढ़, बिलाईगढ़ (छ.ग.)

4. प्रदीप भोई (32), निवासी ग्राम झिटिकी, थाना- पाइकमाल, जिला-बरगढ़5. मायाराम सोनी (24),निवासी ग्राम झिटिकी, थाना- पाइकमाल, जिला- बरगढ़.

6. जगदीश डूंगुरी (29), निवासी ग्राम चिचोली, भुक्ता, थाना-अम्बाभाना, जिला-बरगढ़.7. रवीन्द्र सूना (23), निवासी ग्राम चिचोली, भुक्ता, थाना- अम्बाभाना, जिला- बरगढ़.

8. मनोहर उर्फ चिड़िया बेहरा (35), निवासी ग्राम साना दरलीपाली, कम्बो, थाना- अंबाभाना, जिला- बरगढ़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIPIN KUMAR YADAV

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR YADAV

BIPIN KUMAR YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola