ePaper

प्रवासी भारतीय दिवस से पहले पुरी में सुबह-सुबह जगन्नाथ मंदिर पर मंडराया ड्रोन, सुरक्षा पर सवाल

Updated at : 05 Jan 2025 3:39 PM (IST)
विज्ञापन
Drone Over Jagannath Puri

जगन्नाथ मंदिर पुरी.

Drone Over Jagannath Puri: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस से पहले पुरी के जगन्नाथ मंदिर के ऊपर ड्रोन उड़ता देखा गया है. इसने ओडिशा में सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

विज्ञापन

Drone Over Jagannath Puri: ओडिशा के पुरी स्थित विश्वप्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में मंदिर के ऊपर रविवार को एक ड्रोन को उड़ान भरते देखा गया. इससे मंदिर की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. सुबह लगभग 4:10 बजे ड्रोन मंदिर की ओर दोलमंडप साही से आकर पहले मंदिर परिसर के आसपास मंडराया, फिर मेघनाद प्राचीर, जो मंदिर की बाहरी दीवार है, के साथ आगे बढ़ा. यह ड्रोन मंदिर के दधिनउती के ऊपर मंडराते हुए नीलचक्र के ऊपर भी उड़ते देखा गया. इसके बाद इसे उत्तर द्वार क्षेत्र के ऊपर से श्रीदंड के ऊपर उड़ते हुए वापस उसी स्थान पर लौटते देखा गया.

ड्रोन ऑपरेटर की नहीं हो पाई है पहचान

समाचार लिखे जाने तक प्रशासन ड्रोन ऑपरेटर की पहचान नहीं कर पाया है. न ही यह पता चला है कि ड्रोन ने मंदिर के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में कैसे प्रवेश किया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुरी पुलिस विभाग सक्रिय रूप से ड्रोन ऑपरेटर की पहचान करने के लिए जांच कर रहा है. पकड़े जाने पर उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

8 से 10 जनवरी तक भुवनेश्वर में होगा प्रवासी भारतीय दिवस

यह घटना उस समय हुई है, प्रवासी भारतीय दिवस के मद्देनजर ओडिशा के पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 8 से 10 जनवरी तक प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन होने जा रहा है. इसमें देश-विदेश से लोग आएंगे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2 साल पहले बंगाल के यूट्यूबर ने बनाया था 5:42 मिनट का वीडियो

दो साल पहले भी ऐसी ही एक घटना हुई थी. उस समय पश्चिम बंगाल के एक यूट्यूबर ने जगन्नाथ मंदिर के ऊपर ड्रोन उड़ाया था. बाद में पकड़े जाने पर उसने माफी मांग ली थी. मंदिर के ऊपर ड्रोन उड़ने की इस घटना को सुरक्षा-व्यवस्था से जोड़कर देखा जा रहा है. 5 मिनट 42 सेकेंड के इस वीडियो में पुरी के जगन्नाथ मंदिर परिसर की सुरक्षा-व्यवस्था के मद्देनजर विस्तार से दिखाया गया था. तब भी मंदिर पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की भूमिका पर सवाल उठे थे.

इसे भी पढ़ें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की तरह झारखंड में हाई-वे पर लैंड करेंगे विमान, 1068 करोड़ का है प्रोजेक्ट

मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के खाते में हेमंत सोरेन ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे 5000 रुपए

नक्सलियों की तलाश में सारंडा के जंगल में एनआईए की 35 सदस्यीय टीम, बोकारो में मिली बड़ी सफलता

5 जनवरी 2025 को यहां मिल रहा सबसे सस्ता सिलेंडर, 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की आपके शहर में कितनी है कीमत, यहां देखें

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola