जरा संभलकर गुजरें इस रास्ते से, दिन में भी नहीं दिख रहा रास्ता...बढ़ा दुर्घटनाओं का खतरा

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर उड़ती धुल

झारसुगुड़ा से बेलपहाड़ तक NH-49 पर कोयले की धूल और फ्लाई ऐश के कारण दृश्यता कम हो गई है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है. स्थानीय लोग परेशान हैं.

विज्ञापन

झारसुगुड़ा: झारसुगुड़ा से बेलपहाड़ तक राष्ट्रीय राजमार्ग-49 का करीब 20 किलोमीटर हिस्सा कोयले की उड़ती धूल और राख के कारण खतरनाक बन गया है. इस सड़क पर दिन में भी कोहरे जैसा भ्रम पैदा हो रहा है. कोयले की धूल से राष्ट्रीय राजमार्ग पर दृश्यता कम हो गयी है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है.

विज्ञापन

यह इलाका खदानों, कोयला परिवहन और औद्योगिक इकाइयों से घिरा है. भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान सड़क पर भारी मात्रा में धूल उड़ती है. कोयला और औद्योगिक कचरा ढोने वाले वाहनों से सड़क पर गिरने वाला कोयला व कचरा सूखने के बाद वाहनों के गुजरने पर हवा में उड़ने लगता है. खासकर सूखे मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे स्थित दुकानों और घरों में धूल जमने से काफी परेशानी हो रही है.

झारसुगुड़ा-बेलपहाड़ औद्योगिक कॉरिडोर में कोयले और औद्योगिक कचरे से होने वाले प्रदूषण को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें सामने आ चुकी हैं. राजमार्ग के दोनों किनारों पर कोयले की धूल और कचरे के ढेर भी देखे जा रहे हैं.

लोगों ने सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव, कोयला व कचरा ढोने वाले वाहनों को पूरी तरह ढककर परिवहन करने, सड़क पर जमा धूल-कचरे की सफाई तथा परिवहन नियमों की सख्ती से जांच की मांग की है. पर्यावरणविदों का कहना है कि ईब वैली क्षेत्र पहले से ही प्रदूषण की दृष्टि से संवेदनशील है. ऐसे में भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित नहीं की गयी और ओवरलोडिंग पर रोक नहीं लगायी गयी, तो समस्या और गंभीर हो सकती है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola