Jharsuguda News: राज्य सरकार की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : टंकधर त्रिपाठी

Published by :BIPIN KUMAR YADAV
Published at :20 Apr 2025 11:26 PM (IST)
विज्ञापन
Jharsuguda News: राज्य सरकार की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : टंकधर त्रिपाठी

Jharsuguda News: भाजपा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का आह्वान विधायक टंकधर त्रिपाठी ने किया.

विज्ञापन

Jharsuguda News: झारसुगुड़ा भाजपा कार्यालय में पार्टी के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन शनिवार को आयोजित किया गया. इसमें झारसुगुड़ा विधायक टंकधर त्रिपाठी, रघुनाथपाली विधायक दुर्गा तांती, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता धीरेन सेनापति, जिला भाजपा अध्यक्ष रघुनंदन पंडा, पूर्व अध्यक्ष सुनील पंडा समेत कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए. झारसुगुड़ा विधायक ने लोगों को ओडिशा में भाजपा सरकार के पिछले नौ महीने के शासन में हासिल उपलब्धियों से अवगत कराया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी दिनों में बूथ स्तर पर बैठकें कर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया.

राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में दी जानकारी

इसके साथ ही विधायक ने उनसे झारसुगुड़ा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सरकार द्वारा उठाये गये कदमों की जानकारी आम लोगों को देने को कहा. झारसुगुड़ा विधायक टंकधर त्रिपाठी ने कहा कि झारसुगुड़ा विधानसभा क्षेत्र में पेयजल संकट को दूर करने के लिए अगले एक माह के भीतर प्रत्येक प्रखंड में 300 ट्यूबवेल लगाये जायेंगे. प्रत्येक तालाब में शौचालय और सीढ़ियां बनाने की योजना है तथा झारसुगुड़ा मंदिर के आसपास के विकास के लिए चार करोड़ रुपये उपलब्ध कराये गये हैं. इसी तरह उन्होंने कहा कि झारसुगुड़ा की बहुप्रतीक्षित मांग एलएन कॉलेज को सरकारी दर्जा दिया जायेगा. झारसुगुड़ा के मंगल बाजार में भी अस्पताल खोला जायेगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सुभद्रा योजना के तहत प्रति वर्ष 10 हजार रुपये, जबकि धान पर 3100 रुपये प्रति क्विंटल की सहायता दे रही है. सरकार अपने चुनावी वादे को पूरा करने में सफल रही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से ऐसी सभी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया है. सम्मेलन में कुलमणि किसान, दुतिया ओराम, उद्धव सिंह नायक, राजेश दास, हेमरजन सिंह, विमलेंदु भोल, अरविंद पाचक, सोनू थिरानी, नेता जी पटनायक, बलविंदर सिंह समेत सभी वरिष्ठ और कनिष्ठ नेता मौजूद थे.

टंकधर त्रिपाठी बने फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ ओडिशा के अध्यक्ष

झारसुगुड़ा विधायक टंकधर त्रिपाठी को फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ ओडिशा का अध्यक्ष बनाया गया है. रविवार को उन्होंने कटक में पदभार ग्रहण किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुझे इस तरह की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिए मैं राज्य सरकार तथा ओडिशा ओलिंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष समीर मोहंती का धन्यवाद करता हूं. उम्मीद है कि हम फुटबॉल खेल रहे उदीयमान खिलाड़ियों को प्रत्येक पंचायत और शहर से खोजकर, इस खेल में ओडिशा की श्रेष्ठता को स्थापित करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIPIN KUMAR YADAV

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR YADAV

BIPIN KUMAR YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola