Jharsuguda News: कोल इंडिया के चेयरमैन ने ईब वैली में उत्पादन व परिवहन व्यवस्था की समीक्षा की

Published by : BIPIN KUMAR YADAV Updated At : 28 Mar 2026 11:38 PM

विज्ञापन

Jharsuguda News: कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन बी साइराम ने शनिवार को ईब वैली इलाके का दौरा कर उत्पादन व परिवहन व्यवस्था की समीक्षा की.

विज्ञापन

Jharsuguda News: कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन बी साइराम ने शनिवार को ईब वैली इलाके का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने उत्पादन व परिवहन व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि देश की एनर्जी सुरक्षा के लिए कोयला उत्पादन बढ़ाना और सुचारु परिवहन को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. इस दौरे के दौरान उन्होंने समलेश्वरी ओपन-पिट माइन, लखनपुर वॉशिंग प्लांट और लाजकुरा कोल हैंडलिंग सिस्टम का निरीक्षण किया.

उत्पादन लक्ष्य पूरा करने और ऑपरेशनल रुकावटों को दूर करने का निर्देश दिया

कोल इंडिया के चेयरमैन ने अधिकारियों को मॉनसून से पहले उत्पादन लक्ष्य पूरा करने और ऑपरेशनल रुकावटों को दूर करने का निर्देश दिया. वहीं एक उच्च स्तरीय बैठक में उन्होंने अलग-अलग इलाकों के मुख्य प्रबंधकों के साथ चर्चा की और संसाधन के सही इस्तेमाल और दक्षता बढ़ाने पर जोर दिया. उन्होंने परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रेल और रोड कनेक्टिविटी बढ़ाने और आधुनिक तकनीक को अपनाने पर जोर दिया. रविवार को वह वसुंधरा इलाके की खदानों का दौरा करेंगे. इस दौरे को कोयला प्रोडक्शन और ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए एक अहम कदम बताया जा रहा है.

एमसीएल और भुवनेश्वरी खदान एरिया में परियोजनाओं की समीक्षा की

कोल इंडिया के चेयरमैन बी साइराम ने शनिवार को अनुगूल जिले के तालचेर का दौरा किया. उन्होंने महानदी कोल फील्ड्स की उत्पादन व परियोजनाओं की समीक्षा की. इस दौरे के दौरान उन्होंने सुरक्षा और उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया. मौके पर एमसीएल के सीएमडी उदय अनंत काओले समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. एमसीएल की ओर से बताया गया कि चेयरमैन के इस दौरे का मुख्य मकसद एमसीएल में कोयला उत्पादन, डिस्पैच और चल रहे माइनिंग प्रोजेक्ट्स की प्रगति की जानकारी लेना था. कोल इंडिया के इस शीर्ष अधिकारी ने अधिकारियों को कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों का हौसला बढ़ाने और सुरक्षित कोयला माइनिंग सुनिश्चित करने की सलाह दी. उन्होंने भुवनेश्वरी कोयला खदान एरिया में नये चालू हुए ऑटोमेटेड ट्रक लोडिंग सिस्टम (एटीएलस) का निरीक्षण किया और भुवनेश्वरी ओसीपी और अनंत ओसीपी में ऑपरेशनल प्रगति की समीक्षा की. चेयरमैन ने एमसीएल की तारीफ की कि वह सस्टेनेबल और इनोवेटिव माइनिंग प्रैक्टिस और ऑपरेशनल एफिशिएंसी पर लगातार फोकस कर रहा है. बाद में चेयरमैन ने कर्मचारी कल्याण व विकास पर चर्चा करते हुए जनप्रतिनिधि व यूनियन के प्रतिनिधियों से बातचीत की.

देश की 80 फीसदी ऊर्जा जरूरतें पूरी करता है कोल इंडिया : चेयरमैन

तालचेर में एमसीएल के जगन्नाथ क्षेत्र में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चेयरमैन साइराम ने कहा कि एमसीएल समेत कोल इंडिया की सभी एसोसिएट कंपनियां देश के हित के लिए प्रतिबद्ध है. उन्हाेंने कहा कि यह स्थानीय अंचल में पेड़ लगाने, लोगों को स्वास्थ्य सेवा देने, प्रदूषण नियंत्रण को प्राथमिकता देकर अपनी कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. इसी तरह प्रदूषण को कम करने के लिए साइलो, ऑटोमैटिक ट्रक लोडिंग सिस्टम (एटीएलएस) आदि शुरू किये जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि कोल इंडिया देश की 80 फीसदी ऊर्जा जरूरतें पूरी करता है, जो लंबे समय तक जारी रहेगी. इसी तरह एमसीएल के सीएमडी काओले ने प्रभावित एरिया के लिए एमसीएल द्वारा उठाये जा रहे कदमों के बारे में बताया. इसके अलावा दोनों अधिकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि, अलग-अलग सामाजिक संगठनों तथा श्रमिक यूनियनों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की.

विज्ञापन
BIPIN KUMAR YADAV

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola