ePaper

भुवनेश्वर में प्रांत कार्यालय निर्माण का सपना साकार होगा : समीर

Updated at : 19 Nov 2024 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
भुवनेश्वर में प्रांत कार्यालय निर्माण का सपना साकार होगा : समीर

संस्कृति सुरक्षा समिति की ओर से भुवनेश्वर में ‘खारवेल निलय’ के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ

विज्ञापन

भुवनेश्वर. संस्कृति सुरक्षा समिति, भुवनेश्वर द्वारा भुवनेश्वर में ‘खारवेल निलय’ के लिए मंगलवार को भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ. मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन किया गया. इसमें ओडिशा भर से संघ के कई वरिष्ठ अधिकारी, स्वयंसेवक और संतों ने भाग लिया. भूमिपूजन उत्सव में स्वामी प्राणरूपानंद सरस्वती, स्वामी महामंडलेश्वर शंकरानंद गिरि, स्वामी त्रैलोक्येश्वर भारती, स्वामी ब्रह्मचारी विशेष चैतन्य, बाबा रमेश दास और स्वामी विष्णुगिरि महाराज सहित कई संत उपस्थित रहे. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सद्भावना प्रमुख डॉ गोपाल प्रसाद महापात्र, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुनील पद गोस्वामी, सह क्षेत्र प्रचारक जगदीश प्रसाद खाड़ंगा, क्षेत्र संपर्क प्रमुख विद्युत चक्रवर्ती, ओडिशा पूर्व प्रांत के प्रांत संघचालक समीर कुमार महांति, प्रांत प्रचारक बिपिन प्रसाद नंद, सहप्रांत प्रचारक असित कुमार साहू, सहप्रांत कार्यवाह इंजीनियर सुदर्शन दास, प्रांत व्यवस्था प्रमुख मनोरंजन पात्र, प्रांत बौद्धिक प्रमुख तन्मय महापात्र, प्रांत संपर्क प्रमुख सर्वेश्वर बेहरा, सहप्रांत संपर्क प्रमुख डॉ. बसंत पति, दोनों प्रांतों के प्रचार प्रमुख सृष्टिधर विश्वाल, जगदीश पटनायक, सरोज मित्रा और अन्य कई मान्यगण्य लोग तथा प्रदेश भर से आये स्वयंसेवक उपस्थित थे. ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा और कनक वर्धन सिंहदेव, सांसद अनंत नायक, सुकांत पाणिग्रही और कई विधायक भी भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ओडिशा पूर्व प्रांत के प्रांत संघचालक समीर कुमार महांति ने कहा कि भुवनेश्वर में प्रांत कार्यालय का निर्माण सभी स्वयंसेवकों का सपना था, जो अब साकार होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह कार्यालय स्वयंसेवकों की श्रद्धा, कड़ी मेहनत और सहयोग व समर्पण से एकत्रित की गयी धनराशि से बनाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola