Rourkela News: आरएसपी कर्मचारियों के जीवनसाथी इस्पात निर्माण प्रक्रिया से हुए अवगत

Updated at : 28 Mar 2026 11:32 PM (IST)
विज्ञापन
Rourkela News: आरएसपी कर्मचारियों के जीवनसाथी इस्पात निर्माण प्रक्रिया से हुए अवगत

Rourkela News: आरएसपी की मानव संसाधन पहल ‘प्रगति र साथी’ के हिस्से के तौर पर जागरुकता दौरा कार्यक्रम आयोजित हुआ.

विज्ञापन

Rourkela News: मानव संसाधन पहल ‘प्रगति र साथी’ के एक हिस्से के तौर पर राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) के कर्मचारियों के जीवनसाथियों के लिए प्लांट का दौरा आयोजित किया गया. इसका उद्देश्य उन्हें संयंत्र की कार्य स्थितियों और कार्य मानदंडों के बारे में जागरूक करना था, ताकि वे प्रगति में प्रभावी भागीदार बन सकें. ब्लास्ट फर्नेस, पीबीएस, एसपी-1, सीपीपी-1 और एसएमएस-1 विभागों के 20 कर्मचारियों के जीवनसाथियों को संयंत्र के विभिन्न हिस्सों (ब्लास्ट फर्नेस-5, स्टील मेल्टिंग शॉप-2, एसपीपी-1, न्यू प्लेट मिल और हॉट स्ट्रिप मिल-2) का दौरा कराया गया.

संयंत्र के समग्र स्वरूप और सुरक्षा से संबंधित वीडियो दिखाया गया

सीपीपी-1 कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम की अध्यक्षता (महाप्रबंधक, सीपीपी-1) एनसी परिडा, (महाप्रबंधक,सीपीपी-1) जयवीर सिंह और (महाप्रबंधक, सीपीपी-1) बीवी दास ने की. इस अवसर पर मानव संसाधन की सहायक प्रबंधक, दिव्या साहू भी उपस्थित थीं. ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान, मेहमानों को संयंत्र के समग्र स्वरूप और सुरक्षा से संबंधित एक वीडियो दिखाया गया. बातचीत के सत्र में, वरिष्ठ अधिकारियों ने आगंतुकों से आग्रह किया कि वे अपना निरंतर सहयोग बनाये रखें और अपने जीवनसाथियों को सुरक्षा मानदंडों तथा मानकों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करें. आगंतुकों को इस्पात बनाने की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी, जिसमें कच्चे माल की आपूर्ति से लेकर तैयार उत्पादों तक की पूरी यात्रा शामिल थी. इस दौरे का समन्वय दिव्या साहू ने संबंधित विभागों के सहयोग से किया.

आरएसपी : इस्पात हाट में चला विशाल स्वच्छता अभियान

राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) की टाउन इंजीनियरिंग-पब्लिक हेल्थ (टीइ-पीएच) टीम द्वारा इस्पात हाट (मुंडा मार्केट), सेक्टर-19 में एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. इस व्यस्त बाजार क्षेत्र में बेहतर स्वच्छता और साफ-सफाई की आवश्यकता को देखते हुए, (टीई-पीएच) टीम ने सबसे पहले इस स्थान की पहचान की थी. अभियान से पहले, जन स्वास्थ्य टीम ने दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं और स्थानीय हितधारकों के बीच एक जागरुकता पहल की, उन्हें स्वच्छता बनाये रखने और कचरे के उचित निबटान के महत्व के बारे में जागरूक किया. जागरुकता गतिविधियों के बाद जमा हुए कचरे और मलबे को हटाने के लिए जेसीबी सहित भारी मशीनों की मदद से बाजार के मुख्य क्षेत्रों की व्यापक सफाई की गयी. इस पहल को जारी रखते हुए, अगले दिन लगभग 30 स्वच्छता स्वाभिमान टीमों की सक्रिय भागीदारी के साथ एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. इसका नेतृत्व मुख्य महाप्रबंधक (नगर अभियांत्रिकी और बागवानी) बीके जोजो, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) मानस रंजन रथ और मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं एवं सीएसआर) टीजी कानेकर ने किया. डॉ दीपा लवंगारे, डीसीएमओ (टीइ-पीएच) और रसानंद प्रधान, एएम (पीएच) ने गतिविधियों का समन्वय किया.

विज्ञापन
BIPIN KUMAR YADAV

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR YADAV

BIPIN KUMAR YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola