Rourkela News: राउरकेला से सिमडेगा जा रही बस से 12 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Rourkela News: राउरकेला से सिमडेगा जा रही बस से 12 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

Rourkela News: ओडिशा-झारखंड सीमा पर बांसजोर में पुलिस ने जंगली तूफान बस की जांच कर 12 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

Rourkela News: राउरकेला से सिमडेगा जा रही जंगली तूफान से झारखंड पुलिस ने दो लोगों को 12 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया. घटना गुरुवार रात की है. 12 किलो 100 ग्राम गांजा की खेप के साथ पुलिस ने बिहार के छपरा निवासी 30 वर्षीय अमित कुमार और 45 वर्षीय लालबाबू राय को गिरफ्तार किया.

बैग से 12 किलो 100 ग्राम गांजा मिला

जानकारी के अनुसार, बसों की नियमित जांच में थाना प्रभारी विनय कुमार, विद्याशगर, पवन कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, विजय बड़ाइक, विक्की बड़ाइक और एसएस सिंह की टीम ने बस में रखे एक बैग की जांच की, तो लगभग 12 किलो 100 ग्राम गांजा मिला. इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. सिमडेगा पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी बैजू ओराम ने मौके पर पहुंचकर जब्त गांजा और आरोपियों से पूछताछ की.

अब तक 13 बसों से 245 किलो गांजा हुआ है जब्त

बताया गया है कि झारखंड में विधानसभा चुनाव के दौरान झारखंड के हिस्सेवाले इलाके में एक अंतरराज्यीय चेकनाका लगा कर सभी वाहनों की जांच की जा रही थी. चुनाव के बाद पुलिस ने यहां अस्थायी चौकी बनाकर जांच को जारी रखा. चुनाव के बाद 13 यात्री बसों से करीब 245 किलो गांजा जब्त किया जा चुका है और कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सभी गांजा तस्कर ओडिशा के राउरकेला बस स्टैंड से बिरमित्रपुर होते हुए झारखंड गांजा ला रहे थे.

बसंती कॉलोनी में चोरों ने नकदी और जेवरात उड़ाए

बसंती कॉलोनी में बीएल-132 निवासी गिरिजा प्रसाद के घर से चोरों ने नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर लिया. चोर उस समय घर में घुसे जब दंपती सो रहे थे. जिसका फायदा उठाकर सोने के गहने, नकदी और अन्य सामान लूट ले गये. आशंका है कि बदमाश रसोई के रोशनदान से घर में घुसे, जिसके बाद अलमारी खोलकर लाखों रुपये के गहने और 22,000 रुपये नकद चोरी कर ली. संदेह है कि बदमाशों ने घर में कोई नशीला पदार्थ छिड़क दिया था, जिस वजह से किसी की नींद नहीं खुली. शुक्रवार को इसकी सूचना पुलिस को दी गयी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bipin Kumar Yadav

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola