Narendra Modi: पीएम मोदी ने गहरे समुद्र में गोते लगाकर किया जलमग्न द्वारका के दर्शन, देखें स्कूबा डाइविंग की तस्वीरें
**EDS: IMAGE VIA PMO** Dwarka: Prime Minister Narendra Modi after offering prayers underwater at the spot where the submerged city of Dwarka is, in Dwarka, Gujarat, Sunday, Feb. 25, 2024. (PTI Photo) (PTI02_25_2024_000155B) *** Local Caption ***
Narendra Modi: पीएम मोदी ने गहरे समुद्र में पानी के अंदर जाकर उस स्थान पर प्रार्थना की जहां जलमग्न द्वारका शहर है.

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे में गहरे समुद्र में गहरे पानी के अंदर गोते लगाकर जलमग्न द्वारका नगरी के दर्शन किए. जिसके बाद पीएम मोदी के स्कूबा डाइविंग की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल होने लगी. मालूम हो प्रधानमंत्री मोदी गुजरात दौरे में रविवार को विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण एवं शिलान्यास किया.
Narendra Modi:द्वारका नगरी के दर्शन के बाद बोले पीएम मोदी- दिव्य अनुभव

पीएम मोदी ने गहरे समुद्र में पानी के अंदर जाकर उस स्थान पर प्रार्थना की जहां जलमग्न द्वारका शहर है. गोते लगाने के बाद पीएम मोदी ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, पानी में डूबी द्वारिका नगरी में प्रार्थना करना बहुत ही दिव्य अनुभव था. मुझे आध्यात्मिक वैभव और शाश्वत भक्ति के एक प्राचीन युग से जुड़ाव महसूस हुआ. भगवान श्री कृष्ण हम सभी को आशीर्वाद दें. पीएम मोदी ने कहा, यह प्राचीन शहर भगवान श्री कृष्ण से निकटता से जुड़ा हुआ है और भव्यता और समृद्धि का केंद्र था.
Narendra Modi: भगवान विश्वकर्मा ने द्वारका नगरी का निर्माण किया था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज मैंने उन क्षणों का अनुभव किया जो हमेशा मेरे साथ रहेंगे. मैंने गहरे समंदर के भीतर जाकर प्राचीन द्वारका जी के दर्शन किए. पुरातत्व के जानकारों ने समंदर में समाई उस द्वारका के बारे में काफी कुछ लिखा है. कहते हैं कि भगवान विश्वकर्मा ने खुद इस द्वारकानगरी का निर्माण किया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज मुझे सुदर्शन सेतु के लोकार्पण का भी सौभाग्य मिला है. 6 साल पहले मुझे इस सेतु के शिलान्यास का अवसर मिला था. ये सेतु ओखा को बेट द्वारका द्वीप से जोड़ेगा. ये सेतु द्वारकाधीश के दर्शन भी आसान बनाएगा और यहां की दिव्यता को भी बढ़ाएगा.
Narendra Modi: सुदर्शन सेतु का निर्माण मेरे भाग्य में भगवान कृष्ण ने लिखा था

पीएम मोदी ने कहा, ‘जब मैं सीएम था तो स्थानीय लोग मुझसे एक पुल के बारे में बात करते थे. मैं तत्कालीन कांग्रेस सरकार के सामने यह बात रखता था, लेकिन उन्होंने कभी इस पर ध्यान नहीं दिया. सुदर्शन सेतु का निर्माण मेरे भाग्य में भगवान कृष्ण ने लिखा था. सुदर्शन पुल पर रोशनी के लिए बिजली पुल पर लगे सौर पैनलों से आएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










