MP Election 2023: कमलनाथ का बीजेपी पर हमला, कहा- मध्यप्रदेश में घोटालों से भरा है 18 साल का शासन
कमलनाथ ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, दिल्ली में जी20 हुआ, पर मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के राज में जी18 चल रहा है.
मध्य प्रदेश में इस साल आखिर में विधानसभा चुनाव होना है. इसको लेकर अभी से बीजेपी और कांग्रेस जोर-आजमाइश में जुट गयीं हैं. दोनों पार्टियों की ओर से जमकर रैलियों का भी आयोजन किया जा रहा है. जिसमें आरोप-प्रत्यारोप के दौर भी जारी हैं. इसी सिलसिले में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी और खासकर शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधा.
कमलनाथ ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप
कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने रविवार को आरोप लगाया कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 18 साल का शासन घोटालों से भरा हुआ है. उन्होंने भाजपा के इस शासन को ‘जी18’ यानी ‘घोटालों (जी) से भरपूर 18 साल’ बताया.
दिल्ली में जी20 हुआ, पर मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के राज में जी18 चल रहा : कमलनाथ
कमलनाथ ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, दिल्ली में जी20 हुआ, पर मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के राज में जी18 चल रहा है. मध्य प्रदेश में भाजपा के कुशासन के साल तो 18 पूरे हो गए हैं और राज तो घोटालों (जी) का ही चल रहा है. उन्होंने आगे लिखा, 225 महीने की सरकार में 225 से ज्यादा तो महा घोटाले हो गए हैं और छोटे घोटालों की तो गिनती नहीं हैं. शिवराज सरकार का ‘जी-18’ यानी ‘घोटालों (जी) से भरपूर 18 साल.
Also Read: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भोपाल में फिर जुटेंगे विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेता, जानें डेट
कमलनाथ की टिप्पणी पर भाजपा ने दी तीखी प्रतिक्रिया
कमलनाथ की इस टिप्पणी के बारे में पूछे गये सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में मीडिया से कहा कि जिस समय देश में जी20 का नया कीर्तिमान स्थापित किया जा रहा हो, उस समय कमलनाथ ऐसी बात कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा, यही तो समस्या है कांग्रेस की. मानसिकता को देखो, यह देश बनाने वाली नहीं, कंलकित करने वाली पार्टी बन गई है. जब देश के गौरव का समय हो, जब नया कीर्तिमान स्थापित किया जा रहा हो, इनका काम है केवल अपना लकीर लंबा नहीं खींचना, दूसरे की लकीर को काटना। देश की जनता यह सब जानती है. कई बार जनता इनको जबाव दे चुकी है, लेकिन कुछ लोग होते हैं सीखना नहीं चाहते. सिंधिया ने कहा, (भारत में) जी20 सम्मेलन एक नया कीर्तिमान बना है.
नरेंद्र मोदी की अगुआई मं जी20 शिखर सम्मेलन में भारत ने रचा इतिहास
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आगे कहा, विशेषज्ञ कहते थे कि पूर्व के कई जी20 शिखर सम्मेलनों में अलग-अलग मत होने के कारण घोषणापत्र जारी करना संभव नहीं हो पाता था, लेकिन इस बार भारत व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में इसमें अफ्रीकी संघ को प्रवेश दिया गया और 20 देशों के साथ मिलकर जारी दिल्ली घोषणापत्र पर अमिट छाप छोड़ी है. कई मुद्दों पर घोषणापत्र जारी किया गया है. उन्होंने कहा, कई देशों के शेरपा मिलकर इस घोषणापत्र का दस्तावेज बनाने के लिए कई दिनों से मेहनत कर रहे थे. यह एक इतिहास भारत में बन चुका है.
Also Read: मध्य प्रदेश में कौन होगा बीजेपी का सीएम पद का उम्मीदवार? आंतरिक कलह पर क्या बोले शिवराज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










