Mosques Covered: अलीगढ़ के संवेदनशील इलाकों में मस्जिदों को तिरपाल से ढका गया

Mosques-Covered-in-aligarh
Mosques Covered: यूपी के सीएम आदित्यनाथ ने होली के अवसर पर लोगों को शुभकामनांए दीं. प्रदेश में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं. अलीगढ़ के संवेदनशील इलाकों में चार मस्जिदों को तिरपाल से ढका गया है.
Mosques Covered: देशभर में होली को लेकर तैयारियां चल रही है. प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं. इस क्रम में उत्तर प्रदेश से कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. बताया जा रहा है कि होली से पहले मस्जिद इंतेज़ामिया कमेटी द्वारा अलीगढ़ के संवेदनशील इलाकों में चार मस्जिदों को तिरपाल से ढकने का काम किया गया है. आपको बता दें कि होलिका दहन आज होगा जबकि होली का त्योहार देश में दो दिन मनाया जा रहा है. कुछ लोग 25 मार्च को जबकि कुछ 26 मार्च को होली का त्योहार मनाने की बात कह रहे हैं.
योगी आदित्यनाथ ने दी होली की शुभकामनाएं
इधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के अवसर पर राज्य के लोगो को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने बधाई संदेश जारी करते हुए कहा कि होली का पर्व हमारी गौरवशाली परम्परा के साथ-साथ विविधता एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है. होली का त्योहार आपसी प्रेम, एकता, भाईचारे एवं सद्भाव का संदेश देने का काम करता है. अपने पर्व एवं त्योहार की पवित्रता एवं मर्यादा हम सबको बनाए रखने की जरूरत है. कोई भी ऐसा काम न करें, जिससे पर्व एवं त्योहार की मर्यादा भंग हो.
वीडियो आया सामने
मस्जिद को तिरपाल से ढकने का वीडियो न्यूज एजेंसी ने जारी किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि मस्जिद को काले तिरपाल से ढंका जा रहा है. ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि होली के त्योहार में माहौल न बिगड़े और इलाके में शांति व्यवस्था बनी रहे. ये मस्जिद संवेदनशील इलाकों में हैं. यूपी पुलिस की ओर से पूरे प्रदेश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










