Maharashtra News: चिकन का ये डिश बना जानलेवा, खाने के बाद युवक की मौत, दो गिरफ्तार
Published by : Pritish Sahay Updated At : 08 May 2024 12:21 PM
Maharashtra News | ANI, X
Maharashtra News: मुंबई में चिकन शोरमा खाने के बाद एक युवक की मौत हो गई है. वहीं, पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 समेत कई और धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.
Maharashtra News: मुंबई में चिकन शोरमा खाना एक युवक को भारी पड़ गया. युवक की मौत हो गई है. वहीं घटना के बाद पुलिस ने उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है जिनके स्टॉल से युवक ने चिकन का डिश खरीदा था. पुलिस ने मृतक की पहलचान प्रथमेश भोसके के रूप में की है. भोसके ने एक स्टॉल से चिकन का एक डिश चिकन शोरमा खरीदा था. लेकिन इसे खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन, तमाम कोशिशों के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.
पहले हुआ पेट में दर्द फिर बिगड़ती चली गई तबीयत
पुलिस ने बताया की प्रथमेश भोसके ने तीन मई को ट्रोम्बे इलाके स्थित आरोपियों के स्टॉल से खाद्य सामग्री खरीदकर लाया था. लेकिन खाना खाने के बाद पहले उसके पेट में दर्द शुरू हो गया. इसके बाद उसे उल्टी होने लगी. तबीयत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे नजदीकी नगरपालिका अस्पताल ले गये. लेकिन उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ. समय बढ़ने के साथ तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई. जिसके बाद परिजनों ने उसे नगर निगम संचालित केईएम अस्पताल ले गये.
इलाज के बाद डॉक्टर ने घर भेज दिया
केईएम अस्पताल के चिकित्सक ने पीड़ित युवक का इलाज किया. इलाज से उसे कुछ राहत मिली. जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया. ट्रोम्बे थाने के एक अधिकारी ने मामले को लेकर कहा कि घर आने के बाद शख्स की तबीयत फिर बिगड़ने लगी. परिजनों ने उसे फिर से लेकर अस्पताल चले गये. युवक की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे तत्काल भर्ती कर लिया.
पुलिस को दी गई सूचना
युवकी की हालत लगातार बिगड़ती गई. इधर अस्पताल के चिकित्सकों ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दे दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज की. इस बीच सोमवार को शख्स की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो खाद्य विक्रेता आनंद कांबले और अहमद शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










