Maharashtra News: महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, वॉटर टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 मजदूरों की मौत
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 09 Mar 2025 5:03 PM
ai generated images
Maharashtra News: महाराष्ट्र के नागपाड़ा से एक दुखद खबर सामने आ रही है. पानी टंकी सफाई करने के दौरान रविवार को 4 मजदूरों की मौत हो गई.
Maharashtra News: पुलिस के अनुसार मुंबई के नागपाड़ा इलाके में निर्माणाधीन इमारत में पानी टंकी की सफाई करते समय 4 मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई. बीमएसी ने बताया – नागपाड़ा के पास एक निर्माणाधीन इमारत में पानी की टंकी की सफाई करते समय 4 ठेका मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई. मजदूरों को मुंबई फायर ब्रिगेड (एमएफबी) द्वारा जेजे अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें बेहोश घोषित कर दिया गया.
कैसे हुआ हादसा
पुलिस ने बताया, ठेका मजदूर पानी टंकी की सफाई कर रहे थे, उसी दौरान टंकी के अंदर मजदूरों की दम घुटने लगी. कोशिश करने के बावजूद वो बाहर नहीं निकल पाए और मौके पर उनकी मौत हो गई. स्थानिय लोगों ने हादसे के बारे में पुलिस को जानकारी दी, उसके बाद मजदूरों के शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
जांच में जुटी पुलिस
पानी टंकी में दम घुटने से मौते के मामले की जांच शुरू हो गई है. पुलिस मामले को लेकर लोगों से पूछताछ कर रही है और जांच में जुट गई है. पुलिस मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










