Maharashtra Explosion: ठाणे में केमिकल फैक्ट्री के बॉयलर फटने से 7 लोगों की मौत, 48 अन्य झुलसे

Updated:
विज्ञापन

Maharashtra

Maharashtra Explosion: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में गुरुवार को एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर में विस्फोट होने के बाद भीषण आग लग गई.

विज्ञापन

Maharashtra Explosion: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित एक केमिकल फैक्टरी में धमाके के बाद लगी आग में 7 लोगों की जल कर मौत हो गई. जबकि 48 अन्य झुलसे. अधिकारी ने बताया कि विस्फोट डोंबिवली में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) क्षेत्र के फेज-दो में स्थित ‘एम्बर केमिकल कंपनी’ के बॉयलर में हुआ. सिविल डिफेंस ऑफिसर बिमल नथवानी ने बताया, हमने 7 शव बरामद किए हैं. विस्फोट का कंपन लगभग 5 किमी के दायरे में महसूस किया गया था.

बॉयलर विस्फोट स्थल पर पहुंचे सीएम एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हादसे का जायजा लेने के लिए डोंबिवली बॉयलर विस्फोट स्थल पर पहुंचे.

डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने हादसे पर जताया दुख, 8 लोग निलंबित

डोंबिवली विस्फोट की घटना पर महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने ट्वीट किया, उन्होंने कहा, डोंबिवली एमआईडीसी में अमुदान केमिकल कंपनी में बॉयलर विस्फोट की घटना दुखद है. 8 लोगों को निलंबित कर दिया गया है. घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई है और अधिक एम्बुलेंस तैयार रखी गई हैं. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, आग को काबू में लाने के लिए NDRF, SDRF और TDRF काम कर रही है. आग और ना फैले इसका प्रयास किया जा रहा है.

एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. उन्होंने बताया कि विस्फोट के कारण आसपास की इमारत की खिड़कियों के शीशों में दरारें आ गईं. अधिकारी ने बताया कि दमकलकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं.

Also Read: Pune accident: हादसे से पहले आरोपी ने खर्च किए थे 48000 रुपये, नशे की हालत में चला रहा था कार! कड़ी सजा की उठी मांग

Also Read: Pune Porsche Accident: नाबालिग आरोपी की जमानत रद्द, जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने 5 जून तक सुधार गृह में भेजा

Also Read: Swati Maliwal ने रो-रोकर सुनाई मारपीट की कहानी, कहा- केजरीवाल के आवास पर बिभव ने किया दुर्व्यवहार

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola