Maharashtra: छगन भुजबल का बड़ा खुलासा, कहा- शरद पवार ने कहा था 'दिल्ली जाइए मंत्री पद मांगिए', गरमाई सियासत

Published by : Pritish Sahay Updated At : 28 Aug 2023 12:00 PM

विज्ञापन

Maharashtra: बीड़ में हुई जनसभा में बोलते हुए एनसीपी नेता छगन भुजबल शरद पवार के खिलाफ बयान दिया. एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि हमें शरद पवार ने ही बीजेपी से मंत्री पद को लेकर चर्चा करने को प्रेरित किया था.

विज्ञापन

Maharashtra News: महाराष्ट्र की सियासत एक बार गरमा गई है. दो धड़ों में बंटी एनसीपी और उसके नेता अब एक दूसरे पर सीधा हमला कर रहे हैं. दोनों धड़ों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी कड़ी में बीते दिन यानी रविवार को बीड में एक जनसभा के दौरान एनसीपी अजित पवार गुट के नेता छगन भुजबल ने शरद पवार पर बड़ा हमला किया. एनसीपी के दिग्गज नेता छगन भुजबल ने खुलासा करते हुए कहा है कि शरद पवार ने ही कहा था कि दिल्ली जाइए और उनसे मंत्री पद मांगिए. जाहिर है इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में उबाल आ सकता है.

छगन भुजबल ने लगाया बड़ा आरोप
गौरतलब है कि बीते दिन बीड़ में हुई जनसभा में बोलते हुए एनसीपी नेता छगन भुजबल शरद पवार के खिलाफ बयान दिया. एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि हमें शरद पवार ने ही बीजेपी से मंत्री पद को लेकर चर्चा करने को प्रेरित किया था. उन्होंने मंच से ही शरद पवार से सवाल करते हुए कहा था कि आप बताइए कि 2014 से अब तक क्या हुआ है. भुजबल ने कहा कि आपने ही अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल और जयंत पाटिल को दिल्ली जाने को कहा था.

गौरतलब है कि शरद पवार के भतीजे और एनसीपी नेता अजित पवार बीजेपी-शिवसेना (शिंदे गुट) गठबंधन सरकार में शामिल हो गये है. इसी को लेकर एनसीपी में दो फाड़ की नौबत है. बीते कई दिनों से दोनों धड़ों में बीच खींचतान चल रही है. हालांकि इस बीच सुप्रिया सूले और खुद शरद पवार ने कहा था कि अजित पवार अभी भी एनसीपी नेता है, और मंत्री पद पर उन्होंने कहा था कि लोकतंत्र में इतना तो अधिकार मिलना ही चाहिए. हालांकि बाद में इन्होंने अपने बयान से यू -टर्न ले लिया था.

राजनीति में न कोई स्थायी दोस्त होता है और न दुश्मन- अजित पवार
इधर, बीड़ में हुई जनसभा में बोलते हुए एनसीपी नेता और महाराष्ट्र ने डिप्टी सीएम अजित पवार ने बड़ा बयान देते हुए कहा था कि राजनीति में न तो कोई स्थायी दोस्त होता है और न ही परमानेंट दुश्मन. अजित पवार ने यह भी कहा कि बीजेपी और शिवसेना के शिंदे गुट वाले गठबंधन में शामिल होने का मकसद लोगों की समस्याओं का समाधान करना है. पवार ने अपने फैसले को सही करार देते हुए कहा कि राजनीति में न तो कोई हमेशा के लिए दुश्मन होता है और न ही हमेशा के लिए दोस्त. ऐसे में उन्होंने राज्य के विकास के लिए गठबंधन में शामिल होने का फैसला किया.

बारामती में भी अजित पवार ने किया था शक्ति प्रदर्शन
गौरतलब है कि इससे पहले अजित पवार ने बारामती में शक्ति प्रदर्शन किया था. गौरतलब है कि अपने चाचा से नाता तोड़ने और बीजेपी शिवसेना गठबंधन (एकनाथ शिंदे) सरकार में शामिल होने के बाद यह पहला मौका था जब अजित पवार बारामती में पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन किया. बता दें, बारामती को पवार परिवार का गढ़ कहा जाता है. सुप्रिया सुले यही से सांसद भी हैं.

बारामती से अजित पवार ने एक रोड शो भी किया था. सबसे बड़ी बात की उनके रोड शो में भारी मात्रा में एनसीपी समर्थकों ने हिस्सा लिया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अजित पवार पर फूलों की वर्षा की. महाराष्ट्र विधानसभा में अजित पवार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. सफेद कुर्ता-पायजामा और पगड़ी पहनकर बारामती पहुंचे अजित पवार का फूलों से जोरदार स्वागत किया गया. गौरतलब है कि बारामती लोकसभा क्षेत्र से अजित पवार की चचेरी बहन और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले सांसद हैं.

Also Read: Rajasthan: कोटा में दो-दो छात्रों ने की खुदकुशी, बढ़ रहे हैं आत्महत्या के मामले, इस साल 22 स्टूडेंट ने दी जान

महाराष्ट्र की राजनीति में मची है हलचल
महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले काफी समय से हलचल मची है. पहले शरद पवार ने एनसीपी प्रमुख के पद से हट जाते हैं. इसके बाद समर्थकों की अपील के बाद वो फिर से अध्यक्ष बनने को तैयार हो जाते हैं. लेकिन फिर प्रदेश की राजनीति में हलचल मचाते हुए उनके भतीजे अजित पवार अपने समर्थकों के साथ सरकार में शामिल हो जाते हैं. अजित पवार के इस कदम को शरद पवार ने पहले तो बगावत करार दिया, इसके बाद उन्होंने कई बार अजित पवार से मुलाकात की. इस बीच उन्होंने बयान भी दिया था कि पार्टी में फूट नहीं हुई है. सभी एनसीपी के नेता हैं. इतना ही हुआ है कि कुछ नेताओं ने अलग रास्ता चुन लिया है. 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola