Cats and Dogs: कुनो में चीतों की रक्षा करेगा सुपर स्निफर डॉग स्क्वायड, इस तरह दी जा रही है ट्रेनिंग
Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Sep 2022 5:57 PM
Cats and Dogs: नामीबिया से आये चीतों को शिकारियों से बचाने के लिए सुपर स्निफर डॉग स्क्वायड को तैयार किया जा रहा है. आईटीबीपी के नेशनल ट्रेनिंग सेंटर में जर्मन शेफर्ड ब्रीड की इलू समेत अन्य 6 डॉग्स की ट्रेनिंग जारी है. 7 महीनों की ट्रेनिंग के बाद ये तैयार हो जाएंगे.
Cats and Dogs: कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आये चीतों को शिकारियों से बचाने के लिए सुपर स्निफर डॉग स्क्वायड को तैयार किया जा रहा है. ये प्रशिक्षित डॉग्स चीतों की शिकारियों से सुरक्षा करेंगे. कुनो में शिकारियों से चीतों की रक्षा के लिए सुपर स्निफर डॉग स्क्वायड को हरियाणा के पंचकूला में विशेष ट्रेनिंग दी जा रही हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबित, शिकारियों से चीतों को बचाने के लिए जर्मन शेफर्ड ब्रिड की एक कुतिया ईलू को कमांडो बनाया गया है.
तैयार किया जा रहा है सुपर स्निफर डॉग स्क्वायड: एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आईटीबीपी (ITBP) के नेशनल ट्रेनिंग सेंटर में इलू समेत अन्य 6 डॉग्स की ट्रेनिंग जारी है. करीब सात महीनों की ट्रेनिंग के बाद ये नामीबिया से आये चीतों की शिकारियों से सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएंगे. इनकी ट्रेनिंग दो चरणों में होगी. पहले 3 महीने बेसिक ट्रेनिंग होगी इसके बाद उन्हें चार महीने की हायर ट्रेनिंग दी जाएगी. बता दें, जिन कुत्तों को ट्रेनिंग दी जा रही है उन्हें अलग-अलग टाइगर रिजर्व से लाया गया है.
ऐसी होगी ट्रेनिंग: चीतों की सुरक्षा में तैनात होने वाले सुपर स्निफर डॉग स्क्वायड को कई अलग-अलग तरीकों से ट्रेनिंग दी जाएगी. 7 महीने की ट्रेनिंग के दौरान सुपर स्निफर स्क्वायड को अलग-अलग जानवरों की खालों, हड्डियों और अन्य चीजों की पहचान कराई जाएगी. हालांकि सबसे बड़ी जिम्मेदारी इलू की होगी. बता दें इलू अभी 5 महीने की है, उसके सुपर स्निफर डॉग स्क्वायड का कमांडो बनाया गया है.
बड़े काम आते हैं स्निफर डॉग: बड़े-बड़े जंगलों में शिकारी कहां घात लगाकर जानवरों का शिकार कर लेते हैं यह पता लगाना बहुत मुश्किल काम है. ऐसे में ये स्निफर डॉग बहुत काम आते है. ये सूंघकर भी शिकारियों का पता लगा सकते हैं. इसके लिए इस कुत्तों को अलग-अलग जानकरों के खाल की पहचान कराई जा रही है. जैसे ही इन्हें किसी शिकारियों या किसी मृत जानवर की बू मिलेगी ये तुरंत अलर्ट कर देंगे.
Also Read: विधायकों को बांट रही बीजेपी-कांग्रेस, सीएम भगवंत मान का बड़ा आरोप, कहा- पंजाब में ऑपरेशन लोटस फेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










