विदाई से पहले कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर दुल्हन की गई कोरंटिन, शादी समारोह में शामिल लोगों को अब सता रही यह चिंता...

Updated at : 08 Dec 2020 2:09 PM (IST)
विज्ञापन
विदाई से पहले कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर दुल्हन की गई कोरंटिन, शादी समारोह में शामिल लोगों को अब सता रही यह चिंता...

मध्य प्रदेश के सतना में कोरोना ने एक शादी समारोह का मजा फीका कर दिया. दूल्हा-दूल्हन ने शादी के फेरे लिए. पंडित जी ने विध-विधानों के साथ विवाह संपन्न कराया.बारातियों ने धूम-धाम से शादी का आनंद लिया. लेकिन जब दुल्हन की विदाई का मुहुर्त आया तो अचानक हडकंप मच गया. दुल्हन की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से अफरातफरी मच गई.

सतना जिले से 55 किमी दूर रामनगर गांव में रीना(बदला हुआ नाम) को शादी के कुछ दिनों पहले अपनी सेहत थोड़ी गड़बड़ लगी. बुखार और जुकाम की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसका टेस्ट किया.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शादी के दिन तक कोई जांच रिपोर्ट नहीं आई थी. जिसके कारण बिना किसी संकोच के शादी संपन्न हुइ. लेकिन जब विदाई समारोह शुरू होने लगा तो दरवाजे पर स्वास्थ्य विभाग के लोग पहुंच गए.उन्होंने दुल्हन को कोरोना होने की बात बताते हुए जांच रिपोर्ट परिवारजनों को सौंपी.

Also Read: Sarkari Naukri : राजस्थान सरकार ने पूर्व सैनिकों को दी सौगात, सरकारी नौकरियों की अधिकतम आयु सीमा में अब मिलेगी 10 साल की छूट

स्वास्थ्य विभाग के तरफ से इस बात की पुष्टि होते ही बारातियों के बीच हड़कंप मच गया. वहीं इस बात की भी पुष्टि हुई की लडकी के परिवार में तीन अन्य लोग पॉजिटिव हैं. उनकी भी जांच रिपोर्ट साथ में दी गई. वहीं अब शादी में शामिल अन्य लोगों के भी संक्रमित होने की आशंका जताइ जा रही है. जिससे संक्रमण चेन बनने का खतरा बढ़ गया है. प्रशासन ने दुल्हन को कोरंटिन कर घर के आगे कोविड-19 का नोटिस भी लगा दिया है.

Posted by : Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola