ePaper

Election Results 2023 Live: मोदी की सभाएं और अपील जनता के दिल को छू गईं, रुझान है उसका परिणाम : चौहान

Updated at : 03 Dec 2023 3:34 PM (IST)
विज्ञापन
Election Results 2023 Live: मोदी की सभाएं और अपील जनता के दिल को छू गईं, रुझान है उसका परिणाम : चौहान

Election Results 2023 Live: मध्यप्रदेश में एक बार फिर बीजेपी की सरकार सत्ता में वापसी करती दिख रही है. मतगणना के रुझानों पर CM शिवराज सिंह चौहान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अकाट्य विश्वास और केंद्रीय मंत्री अमित शाह की अचूक रणनीति को श्रेय दिया .

विज्ञापन

Election Results 2023 Live: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों की मतगणना के रुझानों में भाजपा को अधिक सीट मिलने से उत्साहित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी सभाएं और अपील जनता के दिल को छू गईं और ये रुझान उसका परिणाम है.

चौहान ने भोपाल में मीडिया से कहा, ‘‘मध्यप्रदेश में भाजपा की यह शानदार विजय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति असीम श्रद्धा और अकाट्य विश्वास को दर्शाते हैं. उन्होंने (मोदी) जो सभाएं कीं, जनता से अपील की, वे जनता के दिल को छू गईं. उसी की वजह से यह परिणाम एवं रुझान आ रहे हैं ’’

डबल इंजन की सरकार

उन्होंने कहा, ‘‘डबल इंजन की सरकार,दिल्ली में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जो काम किया, उसे हमने यहां क्रियान्वित किया और यहां (मध्यप्रदेश) जो योजनाएं बनीं, लाड़ली लक्ष्मी से लेकर लाड़ली बहना तक का जो अद्भुत सफर तय किया, गरीबों, किसानों, भांजे-भांजियों के लिए जो काम हुए, वे भी जनता के दिल को छू गये ’’ चौहान ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री अमित शाह की अचूक रणनीति और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में हमारे साथी कार्यकर्ता और पूरी टीम जुटी रही उससे चुनाव अभियान को सही गति और दिशा मिली. मध्य प्रदेश की 230 सीट में से भाजपा बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है

Also Read: Assembly Election Results 2023: देश में एक ही गारंटी चलती है और वह है ‘मोदी की गारंटी : भाजपा

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola