MP Board 10th 12th Result 2022 Updates: जारी होने वाला है एमपी बोर्ड का रिजल्‍ट, ऐसे करें चेक

Updated:
विज्ञापन

Jammu: Class XIIth students appear for the English exam paper of the Jammu and Kashmir State Board of School Education (JKBOSE), in Jammu, Thursday, March 31, 2022. (PTI Photo)(PTI03_31_2022_000059B)

MP Board 10th 12th Result 2022 Live Updates: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) के छात्रों को अब कक्षा सेकेण्डरी (10वीं) और हायर सेकेण्डरी (12वीं) वर्ष 2021-22 की बोर्ड परीक्षा परिणाम का इंतजार है जो कभी भी जारी किया जा सकता है. रिजल्‍ट से जुड़ी खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

छात्र या छात्राओं को करना होगा ये काम

जिन छात्र या छात्राओं ने परीक्षा दी है और रिजल्‍ट का इंतजार कर रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर विजिट कर अपना रिजल्‍ट चेक करने में सक्षम होंगे. हालांकि आपको तुरंत से इसी पेज पर डायरेक्ट लिंक भी दे दिया जाएगा.

अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं रिजल्‍ट

कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार एमपी बोर्ड 10 वीं 12 वीं के परिणाम अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं. हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई भी घोषणा बोर्ड की ओर से नहीं की गई है.

एमपीबीएसई परिणाम

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) कक्षा 10 और कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा (एमपीबीएसई) का परिणाम बोर्ड की वेबसाइट mpbse.nic.in पर घोषित किया जाएगा. एमपी बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षा फरवरी मार्च में हुई थी. रिपोर्टों के अनुसार, परिणाम अप्रैल यानी इसी माह में आने की उम्मीद है लेकिन बोर्ड ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

रिजल्ट रिलीज होने के बाद ऐसे देखें

रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी nic.in, mpbse.nic.in पर.

यहां MP Board 10th Result या MP Board 12th Result नाम के लिंक पर क्लिक करें.

इतना करते ही एक नई विंडो खुलेगी जिस पर आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालने होंगे.

इन्हें डालकर सबमिट करें. इतना करते ही नतीजे आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.

यहां से रिजल्ट देख लें और चाहें तो एक प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

3 हजार से ज्‍यादा केंद्रों में हुई थी परीक्षा

एमपी बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं की परीक्षा करीब 3,586 केंद्रों पर आयोजित की गई थी. जिनमें से 287 को संवेदनशील और 357 को अति संवेदनशील के रूप में पहचान किए गए थे.

आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे परिणाम

एमपी बोर्ड जल्‍द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्‍ट जारी करेगा. अभ्यर्थी इसे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं. लॉगिन के लिए रोल नंबर और पंजीकरण संख्‍या की जरूरत होगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola