'कांग्रेस के पास देने के लिए सिर्फ विरोध...' MP के शाजापुर से गरजे PM Modi, कहा- 3 दिसंबर को फिर मनेगी दिवाली
Published by : Pritish Sahay Updated At : 14 Nov 2023 4:31 PM
प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के शाजापुर में एक चुनावी सभा में कांग्रेस पर जमकर हमला किया. पीएम मोदी ने कहा कि देश तीन दिसंबर को दूसरी बार दिवाली मनाएगा, जब विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित किए जाएंगे. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पास देने के लिए सिर्फ विरोध है, निराशा है, नकारात्मकता है.
MP Polls 2023: मध्य प्रदेश के शाजापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला भी किया. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पास आपको देने के लिए सिर्फ और सिर्फ विरोध है, निराशा और नकारात्मकता है. कांग्रेस शुरुआत से ही तुष्टिकरण, गुंडागर्दी, दंगे-फसाद, भ्रष्टाचार को प्रोत्साहित करती है. कांग्रेस के न तो संगठन में दम है और न ही नियत है. पीएम मोदी ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार की क्या स्थिति है. अब वो डरने लगे हैं कि कहीं लॉकर न खुल जाए. उनको चिंता है कि मोदी को लॉकर का कैसे पता है. लॉकर खुल रहे हैं और नोटों के ढेर निकल रहे हैं. सोना निकल रहा है, और ये आलू वाला सोना नहीं है.
#WATCH शाजापुर, मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "… कांग्रेस के पास आपको देने के लिए सिर्फ और सिर्फ विरोध है, निराशा है, नकारात्मकता है। कांग्रेस शुरूआत से ही तुष्टिकरण, गुंडागर्दी, दंगे-फसाद, भ्रष्टाचार को प्रोत्साहित करती है।… pic.twitter.com/2gIAAQ6aSr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2023
तीन दिसंबर को दूसरी बार मनेगी दिवाली- पीएम मोदी
चुनावी सभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश तीन दिसंबर को दूसरी बार दिवाली मनाएगा, जब विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित किए जाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के शाजापुर में यह भी कहा कि कांग्रेस मेडिकल और इंजीनियरिंग के हिंदी में पाठ्यक्रमों का विरोध करती है जबकि बीजेपी सरकार ने मध्य प्रदेश के लोगों के लिए उन्हें शुरू किया. पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी की आंधी लोगों के जबरदस्त समर्थन के दम पर कांग्रेस को जड़ सहित उखाड़ देगी. उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में मोबाइल फोन का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता बन गया है.
सभी वादे होंगे पूरे- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के शाजापुर लोगों से कहा कि आपसे किए गए सभी वादे पूरे होंगे. पीएम मोदी ने कहा यह मेरी गारंटी है. उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस को कभी नहीं लगा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाया जाएगा या राम मंदिर का निर्माण वास्तव में होगा, लेकिन हमने यह किया है. पीएम मोदी ने कहा कि आपको यह याद रखना है, कांग्रेस वो पार्टी है जो निवेशकों को भगाती है. कांग्रेस वो पार्टी है जो हजारो करोड़ों का भ्रष्टाचार करती है. कांग्रेस वो पार्टी है जो सिर्फ एक परिवार के लिए काम करती है, उसे आपके परिवार से कोई मतलब नहीं है आज इस देश में आप देख लीजिए, जहां-जहां कांग्रेस आई तबाही लाई.
#WATCH शाजापुर, मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "आपको यह याद रखना है, कांग्रेस वो पार्टी है जो निवेशकों को भगाती है। कांग्रेस वो पार्टी है, जो हजारो करोड़ों का भ्रष्टाचार करती है। कांग्रेस वो पार्टी है जो सिर्फ एक परिवार के लिए काम करती… pic.twitter.com/VqoVzAYKxF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2023
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










