मध्यप्रदेश: 4 साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला, जांच के लिए भेजा जाएगा विसरा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Mar 2022 5:52 PM
मध्यप्रदेश के मंदसौर में एक 4 साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया है.बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया गया है. जिसके बाद सुरक्षित विसरा को जांच के लिए अधिकारियों को भेजा जाएगा.
Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश के मंदसौर में एक 4 साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया है. डोडिया मीणा गांव में होली की खुशियों के बीच घटी इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं, पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी है. बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया गया है. जिसके बाद सुरक्षित विसरा को जांच के लिए अधिकारियों को भेजा जाएगा. बता दें कि मामले की जांच लगातार की जा रही है. हालांकि आरोपी को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है. पुलिस ने इस घटना में किसी करीबी का हाथ होने की आशंका जताई है.
विसरा को जांच के लिए भेजा जाएगा
न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबित मध्यप्रदेश में घटी दुष्कर्म की घटना पर पुलिस अधिकारी लक्ष्मी सिसोदिया ने कहा कि डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम किया है. विसरा सुरक्षित कर लिया गया है. इसे अधिकारियों को जांच के लिए भेजा जाएगा. पुलिस विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस को इसपर है शव
मध्य प्रदेश के मंदसौर में 4 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस लगातार जांच में जुटी है. खबरों के अनुसार पुलिस को शक है कि इस घटना के पीछे मृतक बच्ची के किसी करीबी का हाथ हो सकता है. बता दें कि बच्ची राजस्थान के अरनिया गांव की है, वो अपने मामा के पास घूमने आई थी. बच्ची शुक्रवार को दोपहर से ही लापता थी. काफी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चला. जिसके बाद पुलिस ने बच्ची के साथ हुए हादसे की खबर परिजनों को दी. वही पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










