Madhya Pradesh Bypoll Result Live: बच गयी शिवराज की कुर्सी! भाजपा ने जीती 19 सीटें
MP (Madhya Pradesh) By-election Results 2020, Mp By Poll Results 2020 News In Hindi : MP (Madhya Pradesh) By-election Results 2020, Mp By Poll Results 2020 News In Hindi: मध्य प्रदेश के 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने के बाद मतों की गिनती जारी है. शुरुआती रूझानों में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलती दिख रही है. यह उपचुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए महत्वपूर्ण है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को 8 सीटों की जरूरत है, वहीं कांग्रेस को सभी 28 सीटों पर जीत दर्ज करनी होगी. इन 28 सीटों पर में 25 कांग्रेस के विधायकों के इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने से खाली हुई हैं. जबकि तीन विधायकों की मौत के बाद तीन और सीटें खाली हुई हैं.
28 में से 19 सीटों पर भाजपा ने दर्ज की जीत
मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों में से 19 पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली. इसके साथ ही शिवराज सरकार पर मंडरा रहा संकट टल गया है. कांग्रेस 9 सीटों पर जीती है.
28 में से 12 सीट पर बीजेपी की हुई जीत
मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी 12 सीट पर जीत दर्ज की है और 7 सीट पर आगे चल रही है. वहीं, कांग्रेस ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की है और 4 सीट पर बढ़त बनाये हुए है.
बच गयी शिवराज की कुर्सी! भाजपा की 9 सीटों पर जीत, 10 पर आगे
एक महत्वपूर्ण उपचुनाव में मध्य प्रदेश की 28 सीटों में से 9 सीटें जीत ली है और 10 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस 1 सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है और 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.
मध्य प्रदेश: बीजेपी 1 सीट जीती. 20 सीटों पर आगे. कांग्रेस 6 सीट पर आगे
मध्य प्रदेश उपचुनाव में बीजेपी बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिख रही है. 28 में से 20 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है. पार्टी 1 सीट जीत चुकी है वहीं कांग्रेस 6 सीट पर आगे है.
मध्य प्रदेश में बीजेपी 1 सीट जीती, 19 सीटों पर आगे. 7 सीटों पर कांग्रेस पार्टी आगे
भारतीय जनता पार्टी 20 सीटों पर आगे चल रही थी. बीजेपी यहां 1 सीट जीत गई है और अब 19 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस पार्टी 7 सीटों पर आगे चल रही है.
बीजेपी 19 सीटों पर आगे, 7 सीटों पर कांग्रेस को बढ़त
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी 19 सीटों पर आगे चल रही है. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस फिलहाल 1 सीट पर आगे है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए