Happy Diwali 2022: महाकाल मंदिर में फुलझड़ियों से हुई आरती, लगाये गये 56 भोग, ऐसे हुई आरती

Updated:
विज्ञापन

देश में धनतेरस के त्योहार के साथ ही पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत हो जाती है. इस बार छोटी दिवाली और दीपावली एक ही दिन मनाया जा रहा है. इस मौके पर भगवान शंकर की भस्म आरती में पंचामृत से उनका अभिषेक किया गया.

विज्ञापन

Happy Diwali 2022: हर साल की परंपरा अनुसार इस साल भी देश में सबसे पहले दिवाली का त्योहार महाकाल मंदिर उज्जैन में मनाया गया. ज्ञात हो कि देश में महाकाल मंदिर से ही दीपावली की शुरुआत होती है. मंदिर की परंपरा यह है कि धनतेरस वाले दिन महाकाल भगवान शिव की फुलझड़ियों से आरती होती है और उसके बाद ही ही दीपावली की शुरुआत हो जाती है.

धनतेरस से पांच दिवसीय त्योहार की होती है शुरुआत

देश में धनतेरस के त्योहार के साथ ही पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत हो जाती है. इस बार छोटी दिवाली और दीपावली एक ही दिन मनाया जा रहा है. इस मौके पर भगवान शंकर की भस्म आरती में पंचामृत से उनका अभिषेक किया गया. फिर उनका विभिन्न अलंकरणों से श्रृंगार किया गया है. शिवलिंग को बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाया गया है. श्रृंगार में फूलों का खूबसूरती से प्रयोग किया गया है.

स्वादिष्ट भोग लगाया गया

दीपावली के मौके पर भगवान महाकाल को 56 प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन भोग के रूप में लगाये गये हैं. भोग में नये अनाज यानी धान की नयी फसल से भोग तैयार किया जाता है. इस मंदिर में सबसे पहले दीपावली मनाने की परंपरा रही है जिसका आज भी पालन किया जाता है.

तीनों लोकों के राजा हैं भगवान शंकर

ऐसी मान्यता है कि भगवान महाकाल तीनों लोकों के राजा हैं. इसलिए सबसे पहले उनके दरबार में दीपावली का आयोजन होता है. महाकाल की आरती फुलझड़ियों से होती है, जिसके साथ ही यह महापर्व शुरू होता है. हालांकि शिवलिंग को सुरक्षित रखने के लिए अब प्रतीकात्मक रूप से फुलझड़ियों से भगवान की आरती की जाती है. इस मौके पर पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जाता है. फूल और लाइट से आकर्षक सजावट की जाती है.

Also Read: Lakshmi Ganesh Aarti: दिवाली पूजा में जरूर करें लक्ष्मी, गणेश जी की आरती

विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola