Bihar Election 2025 : बिहार में एनडीए सरकार की लगेगी हैट्रिक, बोले सीएम मोहन यादव

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 17 Oct 2025 11:56 AM

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Bihar Election 2025 : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए सरकार की हैट्रिक लगेगी. मुख्यमंत्री ने विक्रम विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी सिद्धार्थ सौरभ के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही.

विज्ञापन

Bihar Election 2025 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मैं विक्रमादित्य की नगरी से आता हूं और विक्रम विधानसभा में आने का अलग ही आनंद है. विक्रम नाम से ही सुशासन, दान वीरता का भाव प्रकट होता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार मध्यप्रदेश में विकास के अनेक कार्य कर रही है. बिहार में नीतीश कुमार जी एनडीए सरकार में मुख्यमंत्री है. उन्होंने सुशासन के सिद्धांतों से बिहार को विकास की नई गति प्रदान की है. बिहार प्रत्येक काल में अच्छा ही करता है. अवंतिका उज्जैनी और पाटिलपुत्र का 2 हजार साल पुराना रिश्ता है. जब सम्राट अशोक को गद्दी संभालने का अवसर मिला तो वे उज्जैन में थे और वहीं से बिहार लौटे थे.

उन्होंने कहा कि बिहार महात्मा गौतम बुद्ध की धरती है. इस चुनाव में हमारे प्रत्याशी सिद्धार्थ ने निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा की है. बिहार की जनता ने कभी जंगलराज भी झेला है. कांग्रेस और विपक्षी दलों की सरकारों में लाइसेंस, कोटा और परमिट राज चलता था. कांग्रेस के राज में देश की हालत दयनीय हो गई थी. कांग्रेस ने युवाओं की योग्यता का गला घोटा और बिहार को बर्बाद किया और बाद में लालटेन पकड़ा दिया.

एनडीए में एक चाय बेचने वाला भी पीएम बन सकता है

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में सबसे अधिक आईएएस बिहार से निकलते हैं. लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने लोकतंत्र की रक्षा की. हमारी पार्टी और एनडीए में एक चाय बेचने वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है, क्योंकि यहां लोकतंत्र है. नीतीश जी का भी इतिहास यही है. आज लोकतंत्र को बचाने की चुनौती है. दूसरी ओर, लाल किताब वाले को बुद्धि का अजीरण हो गया. भाषा और भाव कैसा हो, पता ही नहीं. सुप्रीम कोर्ट में बार-बार माफी मांगते हैं, लेकिन सुधरने को तैयार ही नहीं हैं. कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के आर्थिक तंत्र में बदलाव आया है. आज गरीबों को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है. दुनिया में भारत की साख बढ़ रही है. कांग्रेसी तो भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर भी सवाल उठाते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने रामजी के लिए फैसला दे दिया है, अब बारी मथुरा की है। जमना किनारे भी कन्हैया मुस्कुराएंगे.

लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनेगी बिहार में

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनेगी. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विक्रम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ सौरभ के पक्ष   में जनसभा को संबोधित किया और विधानसभा चुनाव में युवा नेता सिद्धार्थ सौरभ को विजयी बनाने आह्वान किया। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुम्हरार सीट पर भी प्रचार किया.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन