MP: भोपाल के एक बालिका गृह से 26 लड़कियां गायब! अवैध रूप से चल रहा था शेल्टर होम, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 Jan 2024 3:14 PM
भोपाल में अवैध रूप से चल रहे एक बालिका गृह से 26 लड़कियों के गायब हो गई हैं. मामला उस समय उजागर हुआ जब राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के प्रमुख प्रियांक कानूनगो ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव को एक बाल गृह के संबंध में पत्र लिखा.
Madhya Pradesh: एपपी की राजधानी भोपाल में अवैध रूप से चल रहे एक बालिका गृह से 26 लड़कियों के गायब होने की खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि देश के विभिन्न राज्यों की रहने वाली हैं. वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बालिका गृह को अवैध रूप से चलाया जा रहा था. पुलिस ने इस मामले में एक एफआईआर भी दर्ज की है.
पुलिस ने दर्ज किया FIR
किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धाराओं के तहत भोपाल के परवलिया सड़क पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें बाल गृह के प्रबंधक अनिल मैथ्यू को आरोपी बनाया गया. एफआईआर में कहा गया है कि घर में पंजीकृत 68 लड़कियों में से 6 से 18 साल की उम्र के बीच 26 लड़कियां लापता हैं. एफआईआर में यह भी कहा गया है कि बाल गृह किशोर न्याय अधिनियम 2015 के अनुसार नहीं चलाया जा रहा था और अपंजीकृत था.
ऐसे उजागर हुआ मामला
मामला उस समय उजागर हुआ जब राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के प्रमुख प्रियांक कानूनगो ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव को एक बाल गृह के संबंध में पत्र लिखा, और कहा कि यह यह अपंजीकृत है. उन्होंने पत्र में यह भी लिखा की बालिका गृह से 26 लड़कियां कथित तौर पर लापता पाई गईं थीं.
National Commission for the Protection of Child Rights (NCPCR) chief Priyank Kanoongo writes to the Madhya Pradesh Chief Secretary regarding a children's home that is allegedly unregistered and where 26 girls were reportedly found missing. pic.twitter.com/7ZkggbAnsV
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) January 6, 2024
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










