Bihar News: खगड़िया में युवती की हत्या करके खेत में गाड़ा शव, पुलिस सुलझाएगी हत्या की गुत्थी

Updated at : 09 May 2024 3:37 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: खगड़िया में युवती की हत्या करके खेत में गाड़ा शव, पुलिस सुलझाएगी हत्या की गुत्थी

बिहार के खगड़िया में एक युवती की हत्या करके उसके शव को खेत में गाड़ दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

खगड़िया में प्रेम विवाह करना एक युवती को महंगा पड़ गया. अपनी मर्जी से शादी करने के 15 महीने के बाद अब उसकी हत्या कर दी गयी. महिला के शव को एक खेत से बरामद किया गया है.बेलदौर थाना क्षेत्र के भरना गांव की ये घटना है. मृतका की पहचान मुरासी निवासी मुरल मंडल की पुत्री रविता कुमारी के रूप में हुई है. युवती एक बच्चे की मां थी और बुधवार की शाम से ही लापता थी. युवती के मायके वालों ने हत्या की आशंका जतायी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच में जुटी है.

मकई खेत में गाड़ा शव

बेलदौर थाना क्षेत्र के भरना गांव में गुरुवार को एक मकई के खेत से युवती का शव बरामद किया गया. हत्या के बाद युवती के शव को मकई खेत में गाड़ दिया गया था. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी. मृतका के बारे में बताया जा रहा है कि पिछले साल उसकी शादी हुई थी. युवती ने बीते वर्ष 2023 में 6 फरवरी को दुर्बल सदा नाम के एक युवक से शादी की थी. उसने प्रेम विवाह किया था.

ALSO READ: ‘चुप-चाप लालटेन छाप’ का नारा लगवा रहे तेजस्वी यादव, मुंगेर की चुनावी जनसभा में इशारे ही इशारे में दिए संकेत..

मायके वालों ने हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाया

बताया जा रहा है कि महिला एक बच्चे की मां है. अपने पीछे वह एक दुधमुंहा बेटा छोड़ गयी है. युवती रविता कुमारी बुधवार की शाम से ही अचानक लापता हो गयी थी. परिजन उसे ढूंढ रहे थे. अब उसका शव बरामद किया गया है तो परिजनों में कोहराम मचा है. युवती के मायके वालों ने हत्या का आरोप युवती के ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया है. आशंका जतायी जा रही है कि युवती के ससुराल वालों ने ही उसे मौत के घाट उतार दिया और शव को खेत में गाड़ डाला.

पुलिस कर रही जांच

बेलदौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा. वहीं पुलिस अब हत्या मामले की जांच करेगी और हत्यारे तक पहुंचने का प्रयास करेगी. जिसके बाद इस हत्याकांड का खुलासा हो पाएगा.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन