ePaper

पश्चिमी सिंहभूम में जंगली भालू ने वृद्ध महिला पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Updated at : 21 May 2024 11:19 AM (IST)
विज्ञापन
पश्चिमी सिंहभूम में जंगली भालू ने वृद्ध महिला पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल

चक्रधरपुर में भालू ने एक वृद्ध महिला पर हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. फिलहाल उसे इलाज के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

पश्चिमी सिंहभूम: पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर में मंगलवार की सुबह जंगली भालू ने एक वृद्ध महिला पर हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गयी. आनन-फानन में परिजनों ने महिला को इलाज के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया. घायल महिला की पहचान यमुना सुंडी के रूप में हुई है. वह सुरबुडा पंचायत के तोईरा गांव की रहने वाली है.

शौच के लिए जंगल गयी थी महिला

जानकारी के मुताबिक वृद्ध महिला यमुना सुंडी अहले सुबह शौच के लिए अपने घर के पास स्थित जंगल में गयी हुई थी. उसी वक्त जंगली भालू आ धमका. इससे पहले की वह कुछ समझ पाती जंगली भालू ने उस पर हमला कर दिया. भालू से बचाव के लिए वह आसपास के लोगों को शोर मचाकर बुलायी. इसके बाद ग्रामीणों ने महिला को उसके चुंगल से आजाद कराया. लेकिन तब तक भालू ने उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया था.

वृद्ध महिला के सीने और पीठ में गहरा जख्म

इस हमले से वृद्ध महिला के सीने और पीठ में गहरा जख्म हो गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पंचायत के मुखिया जंगल सिंह गागराई मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की व्यवस्था करते हुए घायल वृद्ध महिला को इलाज के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. अनुमंडल अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक डॉ नंदू होनहागा ने उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया.

Also Read: पश्चिमी सिंहभूम : दो ट्रकों के बीच पिस गई कार, चालक सहित छह लोगों की मौत

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola