पश्चिमी सिंहभूम में जन्म प्रमाण पत्र के मुद्दे पर मचा था घमासान, SDO के आश्वसन के बाद टल गया बड़ा आंदोलन

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में जन्म प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रस्तावित बंद और मशाल जुलूस प्रशासन से बातचीत के बाद स्थगित कर दिया गया. एसडीओ महेंद्र छोटन उरांव के आश्वासन पर आंदोलनकारियों ने फिलहाल आंदोलन रोक दिया.
West Singhbhum News, पश्चिमी सिंहभूम: पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में होने वाला आंदोलन टल गया है. प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच हुई बातचीत के बाद मामला सुलझ गया. दरअसल झारखंड आंदोलनकारी युवा मोर्चा की मांगों को लेकर गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता एसडीओ महेंद्र छोटन उरांव ने की. यह आंदोलन प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) के खिलाफ प्रस्तावित था. आंदोलनकारियों ने जन्म प्रमाण पत्र बनाने में हो रही देरी को लेकर बंद और मशाल जुलूस की घोषणा की थी. बैठक में कई ऐसे लोग भी पहुंचे, जिनके जन्म प्रमाण पत्र महीनों से नहीं बन पाए थे.
एसडीओ ने बीडीओ और पंचायत सेवक से मांगा जवाब
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीओ ने तुरंत BDO को बुलाया और देरी की वजह पूछी. BDO ने बताया कि अब तक करीब 5200 जन्म प्रमाण पत्र बनाए जा चुके हैं. जिन मामलों की शिकायत की जा रही थी, उनके आवेदन कार्यालय तक पहुंचे ही नहीं थे. इस पर ग्रामीणों ने बताया कि उनके आवेदन पिछले तीन महीनों से पंचायत सेवक के पास ही पड़े हैं. बात सामने आते ही एसडीओ ने पंचायत सेवक से भी जवाब मांगा और पूरे मामले की जांच के निर्देश दिये.
Also Read: Saraikela: नाबालिग का यौन शोषण करने के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई 22 वर्ष की सश्रम कारावास
एसडीओ महेंद्र छोटन उरांव ने दिया मामले का जल्द समाधान का आश्वासन
सभी पक्षों की बात सुनने के बाद एसडीओ महेंद्र छोटन उरांव ने भरोसा दिलाया कि समस्या का जल्द और पारदर्शी समाधान किया जाएगा. प्रशासन के इस आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने जगन्नाथपुर बंद और मशाल जुलूस को फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया. पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने कहा कि बातचीत से समाधान निकलना बेहतर रास्ता है. इससे आम लोगों की परेशानी भी कम होगी और टकराव की स्थिति से बचा जा सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










