West Singbhum News : मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी, चार किमी तक ट्रैक के सिलपट व चाबी क्षतिग्रस्त

Updated:
विज्ञापन
West Singbhum News : मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी, चार किमी तक ट्रैक के सिलपट व चाबी क्षतिग्रस्त

चक्रधरपुर रेलमंडल : ट्रैक को दुरुस्त करने में 12 घंटे से अधिक समय लगा, बांसपानी सेक्शन में मालगाड़ियां हुईं प्रभावित

विज्ञापन

चक्रधरपुर.चक्रधरपुर रेलमंडल के बांस पानी सेक्शन के जामकुंडिया में लोड मालगाड़ी का एक डिब्बा बेपटरी हो गया. बेपटरी डिब्बा ट्रैक के सिलपट से घसीटते हुए चार किलो मीटर तक दौड़ता रहा. जिससे ट्रैक के सिलपट व चाभी क्षतिग्रस्त हो गये. ट्रैक को फिट देने में 12 घंटे मशक्कत करना पड़ी. तभी जाकर ट्रैक पर मालगाड़ियां चलायी गयीं. यह घटना मंगलवार शाम की है. बेपटरी डिब्बों को रात 11 बजे करीब तीन घंटे में पटरी पर लाया गया. लेकिन चार किलो मीटर क्षतिग्रस्त ट्रैक, सिलपट को दुरुस्त करने में रेलकर्मियों को करीब 12 घंटे से अधिक का समय लगा. ट्रैक फिट देने तक इस ट्रैक पर मालगाड़ियों नहीं चलायी गयी. सूचना पाकर चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया समेत सभी विभागों के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे थे. जिससे ट्रैक का काम युद्धस्तर पर चला. मालगाड़ी बेपटरी मामले की जांच हो रही है. मालूम रहे कि बांसपानी लोडिंग सेक्शन है, यहां सर्वाधिक माल गाड़ियां चलती हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manjeet Kumar Pandey

लेखक के बारे में

By Manjeet Kumar Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola