जैंतगढ़ : जून के चौथे सप्ताह में जमीन प्यासी, किसान मायूस
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बारिश के लिए शुरू हुई आराधना, उमस व बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
प्रतिनिधि, जैंतगढ़
जून के चौथे सप्ताह में भी क्षेत्र की जमीन प्यासी है. विगत दो माह से क्षेत्र में बारिश नहीं हुई है. इससे खेती का काम शुरू भी नहीं हो पाया है, जबकि रजो संक्रांति के समय खेतों में धान की फसल अंकुरित होकर बड़ी हो जाती थी. बारिश के अभाव में क्षेत्र झुलस रहा है. अभी भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार है. गर्मी से खेतों मैदानों और पडिया जमीन पर दरारें पड़ गयी हैं. समय बीतने के साथ किसानों के माथे में चिंता की लकीरें और गहराती जा रही हैं. क्षेत्र के किसान सिंचाई के अभाव में राम भरोसे खेती करने को बाध्य हैं. गर्मी के मारे लोग घरों में दुबके रह रहे हैं. रोज दोपहर के बाद काले-काले बादल उमड़-घुमड़ रहे हैं. पर इंद्र देव की कृपा नहीं हो रही है. दूसरी ओर, उमस बढ़ने से लोगों की बेचैनी और बढ़ रही है. ऊपर से बिजली की आंख-मिचौनी ने परेशानी दोगुनी कर दी है. लोग गर्मी से निजात पाने व बारिश के लिए हरिनाम संकीर्तन का आयोजन कर रहे हैं.कोट
क्षेत्र की 80% आबादी धान की खेती पर निर्भर करती है. पूरी खेती वर्षा जल द्वारा होती है. क्षेत्र में सिंचाई का कोई साधन नहीं है. खेतों की जमीन फट गयी है. सरकार सुखाड़ घोषित कर राहत योजना चलाए, अन्यथा किसान पलायन की बाध्य होंगे.-पूर्णचंद्र पिंगुवा, प्रखंड अध्यक्ष, भारतीय किसान संघ
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










