West Singhbhum News :मादक पदार्थों से बिगड़ रहा युवाओं का स्वास्थ्य : प्राचार्य

Updated:
विज्ञापन
West Singhbhum News :मादक पदार्थों से बिगड़ रहा युवाओं का स्वास्थ्य : प्राचार्य

मादक पदार्थों से बिगड़ रहा युवाओं का स्वास्थ्य : प्राचार्य

विज्ञापन

नाेवामुंडी. नोवामुंडी कॉलेज में प्राचार्य डॉक्टर मनोजित विश्वास द्वारा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुदामय साव, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी जितेंद्र केसरी व प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह देव के साथ संयुक्त रूप से तंबाकू नियंत्रण पर जागरूकता कार्यशाला का उद्घाटन किया गया. प्राचार्य ने पदाधिकारियों एवं प्रखंड स्तर के विभिन्न उच्च विद्यालयों के नोडल शिक्षक व टोबैको मॉनिटर का अभिनंदन किया. उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि समाज व शिक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर प्रभाव डालते हैं. नशा का शिकार व्यक्ति यदि दृढ़ इच्छाशक्ति रखे, तो वह नशा को त्याग कर एक समान्य व सम्मानजनक जीवन शैली अपना सकता है. कॉलेज डॉ मुकेश कुमार सिंह , प्रो. कुलजिंदर सिंह, साबिद हुसैन, तन्मय मंडल सहित प्रखंड के विभिन्न स्कूलों से उपस्थित शिक्षक एवं काफी संख्या में कॉलेज के छात्र छात्राएं उपस्थित थे.

विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की सलाह

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री साहू ने कहा की नशीली पदार्थ का सेवन हमारे शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ हमें मानसिक और आर्थिक रूप से भी कमजोर कर देती है. उन्होंने छात्रों को नशे से दूर रहकर एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की सलाह दी. अन्य पदाधिकारियों ने भी नशा मुक्ति पर अपने विचार व्यक्त किया. मौके पर नोवामुंडी कॉलेज के नोडल अधिकारी सह सहायक अध्यापक नरेश कुमार पान, कॉलेज के छात्र मॉनिटर ने भी नशा मुक्ति पर अपने विचार साझा किया व विद्यार्थियों को नशापान के विरुद्ध जागरूक बनाने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola