फरार अप्राथमिकी आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
Updated at : 26 Apr 2024 11:48 PM (IST)
विज्ञापन

पुलिस ने पोक्सो एक्ट के फरार अप्राथमिकी आरोपी केलेंडे निवासी गोनो सावैंया के घर पर इश्तेहार चिपकाया है.
विज्ञापन
झींकपानी.
झींकपानी थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के फरार अप्राथमिकी आरोपी केलेंडे निवासी गोनो सावैंया के घर पर इश्तेहार चिपकाया है. आरोपी के विरुद्ध महिला थाना चाईबासा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट को लेकर विगत 20 सितंबर 2023 को पीड़िता ने मामला दर्ज कराया था. आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में झींकपानी पुलिस द्वारा लगातार छापामारी जारी है. लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है. पुलिस द्वारा शुक्रवार को ग्रामीण मुंडा व गणमान्य लोगों की उपस्थिति में आरोपी गोनो सावैंया के घर पर व गांव के सभा स्थल पर इश्तेहार चिपकाया गया. आरोपी को इश्तेहार के माध्यम से न्यायालय में समर्पण करने के लिए चेताया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




