ePaper

झारखंड में भाकपा माओवादियों की साजिश फिर नाकाम, जंगल से छह तीर आईईडी बरामद

Updated at : 12 Jan 2025 4:30 PM (IST)
विज्ञापन
जंगल से बरामद तीर आईईडी

जंगल से बरामद तीर आईईडी

Naxal News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में भाकपा माओवादियों की साजिश एक बार फिर नाकाम हो गयी. सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान जंगल से छह तीर आईईडी बरामद किया है.

विज्ञापन

Naxal News: चाईबासा(पश्चिमी सिंहभूम)-झारखंड में एक बार फिर सुरक्षाबलों ने भाकपा माओवादियों की साजिश नाकाम कर दी है. रविवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका और बगान गुलगुलदा के बीच जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से नक्सलियों ने पहले से तीर आईईडी लगा दिए थे. सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने लगाए गए छह तीर आईईडी को बरामद कर लिया. इस तरह बड़ा हादसा टल गया. बम निरोधक दस्ते की सहायता से तीर आईईडी को नष्ट किया गया.

कोल्हान क्षेत्र में हैं भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता


प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया और अश्विन अपने दस्ते के साथ झारखंड के कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों के लिए भ्रमणशील हैं. इस सूचना के आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 BN, 197 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN और 26 BN की संयुक्त टीमों का गठन कर लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

2023 से भाकपा माओवादी के खिलाफ चल रहा अभियान


भाकपा माओवादी के खिलाफ 10 अक्टूबर 2023 से सुरक्षा बलों का संयुक्त अभियान पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह गांव के सीमावर्ती क्षेत्रों और टोंटो थाना क्षेत्र के हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया गांवों के सीमावर्ती क्षेत्रों में शुरू किया गया है. वर्ष 2025 में भी नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है. इसी क्रम में पुलिस को सफलता मिली है.

ये भी पढ़ें: फंस गई झारखंड की नीलम देवी, साइबर क्रिमिनल को बासमती देवी ने ऐसे किया फेल

ये भी पढ़ें: पूर्व सीएम रघुवर दास ने बुंडू में सूर्यदेव का लिया आशीर्वाद, पेसा कानून पर हेमंत सोरेन सरकार को घेरा

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola