Naxal News: भाकपा माओवादी के खिलाफ झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, लूटे गए हथियार, कारतूस और नक्सली पर्चा बरामद

सर्च ऑपरेशन में बरामद सामानों की जानकारी देते एसपी
Naxal News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान भारी मात्रा में हथियार, कारतूस, मैगजीन, नक्सली पर्चा एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की. 13 अगस्त को सुरक्षा बलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई थी. इसमें एक नक्सली ढेर हुआ था. इसके बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन में पुलिस को सफलता मिली है.
Naxal News: चाईबासा(पश्चिमी सिंहभूम)-झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षा बलों ने भाकपा माओवादी एरिया कमांडर अरुण उर्फ वरुण उर्फ निलेश मदकम को मुठभेड़ में मार गिराने के बाद जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया. इसमें भारी मात्रा में हथियार, कारतूस, मैगजीन, नक्सली पर्चा एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गयी है. 13 अगस्त को सुरक्षा बलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई थी. वे स्वतंत्रता दिवस पर वारदात को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए थे.
पुलिस से लूटे गए हथियार बरामद
झारखंड की चाईबासा पुलिस ने पुलिस से लूटे गए चार हथियार बरामद किए हैं. चाईबासा पुलिस ने नक्सलियों से अपील की है कि वे हिंसावादी विचारधारा को छोड़कर आत्मसमर्पण करें और झारखंड सरकार की नयी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ लेकर मुख्य धारा से जुड़ें. झारखंड सरकार के द्वारा आत्मसमर्पण नीति को और अधिक सुगम बनाया गया है. आत्मसमर्पित नक्सली को 24 घंटे के अंदर ओपन जेल में शिफ्ट किया जा सकेगा.
सारंडा में भ्रमणशील हैं शीर्ष माओवादी
प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान/सारंडा क्षेत्र में पुलिस एवं सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने तथा राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए लगातार भ्रमणशील हैं. इस दस्ते पर प्रभावी कार्रवाई के लिए समय-समय पर प्राप्त सूचना के आधार पर झारखंड पुलिस, कोबरा, सीआरपीएफ एवं झारखंड जगुआर इत्यादि बलों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: झारखंड का एक गांव, जहां आजादी के पहले से फहर रहा तिरंगा, सालोंभर झंडे को सलामी देते हैं बिरसा मुंडा के अनन्य भक्त
सर्च अभियान के दौरान क्या-क्या हुआ बरामद?
- एसएलआर रायफल-04
- जिन्दा कारतूस-527
- एसएलआर मैगजीन-09
- खोखा-09
- एल०एम०जी० मैगजीन-01
- डेटोनेटर-03
- मैगजीन पाउच-05
- पिट्टू-06
- नक्सली वर्दी-03
- नक्सली पर्चा
- बैटरी-18
- जंगल शूज-01
- बेल्ट-01
- अन्य दैनिक उपयोग के सामान
ये भी पढ़ें: Viral Video: किंग कोबरा से बच्चों की तरह खेल रहा शख्स, वायरल वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




