West Singhbhum News : आम देने का लालच देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Author Anuj kumar
Updated:
विज्ञापन
West Singhbhum News : आम देने का लालच देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

ग्रामीणों ने आरोपी युवक की जमकर धुनाई की

विज्ञापन

सोनुआ. सोनुआ प्रखंड के एक गांव में आम बागान में खेल रही आठ वर्षीय के साथ गांव के ही 30 वर्षीय विवाहित युवक ने दुष्कर्म किया. घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने आरोपी युवक की जमकर धुनाई कर दी. इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया. घटना के मुताबिक सोमवार शाम को नाबालिग बच्ची बागान में आम तोड़ने गयी थी. इस दौरान गांव के युवक सीताराम गिलुवा ने बच्ची को अकेला देख आम देने की बात कहकर उसको नदी के पार ले गया. उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. बच्ची के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचकर बच्ची को आरोपी के चंगुल से बचाया. ग्रामीणों ने आरोपी युवक सीताराम गिलुवा को पकड़ कर पहले जमकर पीटा. इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया. सोनुआ पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर मंगलवार को जेल भेज दिया. पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Kumar

लेखक के बारे में

By Anuj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola