ePaper

कोल्हान विश्वविद्यालय : स्नातक ओल्ड कोर्स की इंटरनल व प्रैक्टिकल परीक्षा 18 से 22 तक

Updated at : 13 Mar 2024 3:14 AM (IST)
विज्ञापन
कोल्हान विश्वविद्यालय : स्नातक ओल्ड कोर्स की इंटरनल व प्रैक्टिकल परीक्षा 18 से 22 तक

कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर (2022 की सीबीसीएस सिस्टम के ओल्ड कोर्स) के इंटरनल व प्रैक्टिकल, वाइवा की परीक्षा की अधिसूचना मंगलवार को परीक्षा विभाग ने जारी की. संबंधित कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि विश्वविद्यालय रोल नंबर 21, 22 से शुरू होने वाले परीक्षार्थियों की परीक्षा की व्यवस्था कॉलेज अपने स्तर […]

विज्ञापन

कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर (2022 की सीबीसीएस सिस्टम के ओल्ड कोर्स) के इंटरनल व प्रैक्टिकल, वाइवा की परीक्षा की अधिसूचना मंगलवार को परीक्षा विभाग ने जारी की. संबंधित कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि विश्वविद्यालय रोल नंबर 21, 22 से शुरू होने वाले परीक्षार्थियों की परीक्षा की व्यवस्था कॉलेज अपने स्तर पर करेंगे.

अपने स्तर पर एक्सटर्नल की नियुक्ति करते हुए परीक्षा को पूर्ण कराने के लिए कहा गया है. 18 मार्च से 22 मार्च तक इंटरनल व प्रैक्टिकल परीक्षा पूरी कराने, मार्क व अन्य जानकारी केयू के परीक्षा विभाग में 30 मार्च तक उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है.

पीएचडी के 351 अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर अपलोड

कोल्हान विश्वविद्यालय में पीएचडी में नामांकन के लिए होने वाली मौखिक परीक्षा (वाइवा) को अभ्यर्थियों की सूची मंगलवार को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गयी. कुल अभ्यर्थियों की कुल संख्या 351 है. इसमें जेट, नेट, सेट व एमफिल पास एक्जेम्टेड अभ्यर्थियों की संख्या 118 व लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 233 है.

Also Read : कोल्हान विश्वविद्यालय : यूजी सत्र 2023-27 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 2 अप्रैल से

351 अभ्यर्थी विभागवार वाइवा में शामिल होंगे. वाइवा अप्रैल के प्रथम सप्ताह में होगी. केयू के 23 विभागों से पीएचडी करने वाले अभ्यर्थियों की सूची संबंधित विभागों को भेजी जायेगी. विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में विभागाध्यक्ष व एक्सपर्ट की उपस्थिति में वाइवा होगी.

केयू के प्रभारी कुलपति बने आयुक्त हरि कुमार

कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) के प्रभारी कुलपति का प्रभार कोल्हान के नवनियुक्त आयुक्त हरि कुमार केसरी को दिया गया है. इस संबंध में राजभवन से अधिसूचना जारी कर दी गयी है. बुधवार से प्रभारी कुलपति सह कोल्हान आयुक्त हरि कुमार केसरी विश्वविद्यालय में कार्यभार संभालेंगे. इस पद पर पूर्व में आयुक्त मनाेज कुमार प्रभार में विश्वविद्यालय की कार्यभार संभालते रहे.

Also Read : कोल्हान व महिला विवि में स्टूडेंट्स की रुचि नहीं, 50 फीसदी से अधिक ने आवेदन के बाद भी नहीं लिया एडमिशन

उनके तबादले के बाद यह फैसला लिया गया. प्रभार संभालने के बाद मंगलवार को केयू के कुलसचिव डॉ राजेन्द्र भारती व वित्त पदाधिकारी डॉ बीके सिंह आयुक्त कार्यालय में उनसे मिले. नये कुलपति के आने की सूचना के साथ ही कुलपति के कार्यालय की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं अपडेट कर दी गयीं.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola