झामुमो सरकार ने राज्य में सिर्फ लूटने का काम किया : गीता
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :27 Apr 2024 11:05 PM (IST)
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने बंदगांव के कई गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान
विज्ञापन
बंदगांव.
सिंहभूम सीट से भाजपा की प्रत्याशी गीता कोड़ा ने शनिवार को बंदगांव प्रखंड के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने केन्द्र सरकार के विकास कार्यों के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी. उन्होंने ग्रामीणों से एक बार फिर देश का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बनाने के लिए सिंहभूम सीट से भाजपा की जीत सुनिश्चित करने की बात कही. जनसंपर्क के दौरान गीता कोड़ा ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जो एक आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनाया. बंदगांव प्रखंड के 1617 गरीब परिवार को रहने के लिए प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिया. 177 लोगों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से रोजगार उपलब्ध कराया गया. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन से लोगों को पीने का शुद्ध पानी मिल रहा है. उन्होंने कहा कि इंडिया महागठबंधन वाले जनता की सुधि लेने भी नहीं आते हैं. झामुमो के नेताओं द्वारा जनता को गुमराह किया जाता है. झामुमो सरकार ने राज्य को सिर्फ लूटने का काम किया है. राज्य और क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा को वोट दें. इस दौरान गीता कोड़ा ने बंदगांव प्रखंड के जलासर, चाकी बाजार, हेसाडीह, सावनिया, बंदगांव समेत अन्य गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. किया.उन्होंने कहा अब जनता जाग चुकी है.लोग झामुमो पार्टी को जान चुकी है. इस मौके पर पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, गणेश कोड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र मछुवा, कराइकेला मंडल अध्यक्ष कुश पूर्ति, भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विजय मेलगांडी, दुंबी सोरेन, मालती गिलुवा, रीता सामड, सरना बोयपाई, रामेश्वर मछुवा, मुखिया करम मुंडरी, उप मुखिया प्रदीप बोदरा, वार्ड सदस्य बुधराम डांगा, सुनील हेम्ब्रम, ललित नारायण ठाकुर, बीजू प्रामाणिक समेत अन्य मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




