ePaper

झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ अभियान होगा और तेज, चाईबासा में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बढ़ाया जवानों का हौसला

Updated at : 14 Apr 2025 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
DGP Anurag Gupta meeting in chaibasa

चाईबासा में नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा करते डीजीपी अनुराग गुप्ता

Jharkhand Anti Naxal Campaign: पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ पुलिस का अभियान और तेज होगा. नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा के दौरान झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने अभियान में शामिल जवानों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया. इस दौरान उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्र पश्चिमी सिंहभूम जिले के भौगोलिक क्षेत्र की जानकारी ली.

विज्ञापन

Jharkhand Anti Naxal Campaign: चाईबासा: झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा पहुंचे. उन्होंने सीनियर अफसरों के साथ नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए. इस दौरान सुरक्षा बलों से उन्होंने बातचीत की और परेशानियों एवं अन्य दिक्कतों को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया. इसके साथ ही नक्सल विरोधी अभियान में शामिल जवानों का हौसला बढ़ाया. उन्होंने कहा कि भाकपा माओवादी के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाएं.

सुरक्षा बलों का डीजीपी ने बढ़ाया हौसला


नक्सल विरोधी अभियान की वस्तुस्थिति एवं क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के संबंध में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने जानकारी ली. इसके साथ ही कोबरा, सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर एवं चाईबासा पुलिस के नक्सल विरोधी अभियान में शामिल सभी सुरक्षा बलों एवं जवानों से पुलिस महानिदेशक ने बातचीत की. उन्होंने नक्सल विरोधी अभियान के लिए उनकी हौसला अफजाई की. अभियान को और अधिक कारगर तरीके से संचालित करने के लिए दिशा-निर्देश दिए.

नक्सल विरोधी अभियान की हुई समीक्षा


झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता की अध्यक्षता में पुलिस महानिरीक्षक (सीआरपीएफ झारखंड सेक्टर), पुलिस महानिरीक्षक (दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र), पुलिस महानिरीक्षक (अभियान, झारखंड), पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड जगुआर (एसटीएफ), पुलिस उपमहानिरीक्षक (परिचालन), सीआरपीएफ चाईबासा, पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी सिंहभूम) एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में बैठक हुई. इसमें पश्चिमी सिंहभूम जिले में संचालित नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की गयी.

नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा के दौरान ये थे मौजूद

नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा के दौरान झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के साथ साकेत कुमार सिंह पुलिस महानिरीक्षक (सीआरपीएफ झारखंड सेक्टर), अखिलेश झा पुलिस महानिरीक्षक (दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र, रांची), अमोल विनुकांत होमकर, पुलिस महानिरीक्षक (अभियान), अनूप बिरथरे पुलिस महानिरीक्षक (झारखंड जगुआर, एसटीएफ), पूरन सिंह रन सत्तू पुलिस उपमहानिरीक्षक (परिचालन, सीआरपीएफ, चाईबासा), आशुतोष शेखर चाईबासा के पुलिस अधीक्षक समेत अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: झमाझम बारिश से रांची का मौसम सुहाना, झारखंड के इन जिलों में भी बारिश के आसार, IMD का अलर्ट

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola